4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गौरी अग्रवाल का नेगेटिव किरदार: 'जाने अनजाने हम मिले' में चुनौतीपूर्ण सफर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गौरी अग्रवाल का नेगेटिव किरदार: 'जाने अनजाने हम मिले' में चुनौतीपूर्ण सफर

सारांश

गौरी अग्रवाल ने 'जाने अनजाने हम मिले' में अपने किरदार की यात्रा को चुनौतीपूर्ण बताया। सकारात्मक भूमिका से नेगेटिव किरदार बनने का अनुभव उनके लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से कठिन रहा है।

मुख्य बातें

गौरी अग्रवाल का किरदार नेगेटिव में बदल गया है।
किरदार का बदलाव चुनौतीपूर्ण रहा है।
इमोशनल और फिजिकल डिमांडिंग सीन का सामना किया है।

मुंबई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। टीवी धारावाहिक ‘जाने अनजाने हम मिले’ में कीर्ति का किरदार निभा रही अभिनेत्री गौरी अग्रवाल ने अपने रोल में आए बड़े बदलाव को काफी चुनौतीपूर्ण बताया। शुरुआत में पॉजिटिव और प्यारी लड़की के रूप में दिखाई गई कीर्ति अब पूरी तरह नेगेटिव किरदार में बदल चुकी है।

इस बदलाव ने गौरी को अभिनय के नए आयाम सिखाए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि किरदार में यह बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन उनके लिए फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से बहुत डिमांडिंग रहा है।

उन्होंने कहा, “शुरुआत में कीर्ति बहुत पॉजिटिव थी, लेकिन धीरे-धीरे उसका किरदार ग्रे शेड्स में बदलता गया और अब वह पूरी तरह नेगेटिव हो चुकी है। मुझे लगातार खुद को याद दिलाना पड़ता है कि जो कुछ कीर्ति कर रही है, वह उसके किरदार की सोच के अनुसार है, भले ही व्यक्तिगत रूप से मुझे उन कामों को सही ठहराना बहुत मुश्किल लगे।”

गौरी ने कुछ मुश्किल सीन्स का जिक्र करते हुए बताया, “कुछ सीन ऐसे थे जहां मेरी अपनी नैतिकता मुझे रोक रही थी। उन सीन्स को पूरी शिद्दत से करना मेरे लिए भावनात्मक रूप से बहुत कठिन था। एक अभिनेत्री के रूप में मुझे समझना था कि मैं सिर्फ अपने किरदार के सफर को आगे बढ़ा रही हूं। ऐसे सीन इमोशनली और फिजिकली दोनों तरह से काफी चुनौतीपूर्ण रहे, क्योंकि मुझे यह सुनिश्चित करना होता था कि सीन असली लगें, लेकिन किसी भी हद को पार न करें।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि नेगेटिव किरदार बनने के बाद कीर्ति के इंटेंस फैसलों को समझना और इमोशनल स्तर पर उन्हें स्वीकार करना उनके लिए लगातार चलने वाली प्रक्रिया रही है। कीर्ति जिस हद तक जाती है, रीत और राघव को नुकसान पहुंचाना, गुस्सा दिखाना या खुद को चरम की स्थिति में ले जाना, यह सब बहुत खतरनाक है। इन चीजों को समझना और इमोशनली सही ठहराना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा है।

टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में गौरी अग्रवाल के साथ भारत अहलावत राघव का किरदार निभा रहे हैं, जबकि आयुषी खुराना रीत की भूमिका में हैं। जी टीवी का यह शो रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों को नए अनुभवों से जोड़ रही है। इस प्रकार के किरदारों से अभिनय की सीमाएं विस्तारित होती हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौरी अग्रवाल ने अपने किरदार में क्या बदलाव अनुभव किया?
उन्होंने अपने किरदार में पॉजिटिव से नेगेटिव होने का बड़ा बदलाव अनुभव किया, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
यह शो कब प्रसारित होता है?
टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले