12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को भाकियू की 'तिरंगा बाइक रैली' होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को भाकियू की 'तिरंगा बाइक रैली' होगी?

सारांश

गौतमबुद्ध नगर में भाकियू द्वारा आयोजित 'तिरंगा बाइक रैली' का उद्देश्य किसानों की मांगों को सरकार तक पहुँचाना है। यह रैली 13 अगस्त को आयोजित होगी और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की गई है।

मुख्य बातें

रैली की तिथि: 13 अगस्त स्थान: ग्रेटर नोएडा उद्देश्य: किसानों की मांगों को सरकार तक पहुँचना शांतिपूर्ण आंदोलन: रैली लोकतांत्रिक तरीके से की जाएगी भागीदारी: किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

ग्रेटर नोएडा, 12 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को पूरे देश में 'तिरंगा रैली' का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा गौतमबुद्ध नगर में एक विशाल 'तिरंगा बाइक रैली' का आयोजन किया जाएगा।

इस रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक झाड़े वाले मंदिर (परी चौक) के निकट ग्रेटर नोएडा में हुई, जिसकी अध्यक्षता राजाराम नंबरदार ने की और संचालन रॉबिन नागर ने किया।

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि यह रैली 13 अगस्त को सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट धरना स्थल से प्रारंभ होगी। रैली का मार्ग यमुना विकास प्राधिकरण, पी 3, कासना होते हुए पेरीफेरल रोड पर स्थित रामपुर सिरसा टोल तक रहेगा, जहाँ इसका समापन होगा। इस रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों की मांगों को लेकर सरकार तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचाना है।

मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसानों की शांतिपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से सरकार से किसानों के हित में निर्णय लेने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार को हमारे मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए।

भाकियू ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी बाइकों पर तिरंगा और यूनियन का झंडा लगाकर रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, ताकि किसानों की आवाज को बुलंद किया जा सके।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कुछ दिन पहले ही कई किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया था और धरने की शुरुआत की थी, लेकिन पुलिस और अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात धरना समाप्त कर दिया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसका उद्देश्य सरकार से किसानों की मांगों को उचित रूप से सुनना है। यह रैली न केवल किसानों की आवाज उठाने का मंच है, बल्कि यह दर्शाती है कि किसान आज भी अपने अधिकारों के लिए सक्रिय हैं।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तिरंगा बाइक रैली कब आयोजित होगी?
तिरंगा बाइक रैली 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी।
इस रैली का मार्ग क्या होगा?
रैली का मार्ग यमुना विकास प्राधिकरण, पी 3, कासना होते हुए रामपुर सिरसा टोल तक रहेगा।
किसान इस रैली में कैसे शामिल हो सकते हैं?
किसान अपनी बाइकों पर तिरंगा और यूनियन का झंडा लगाकर रैली में शामिल हो सकते हैं।
रैली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों की मांगों को सरकार तक पहुँचाना है।
क्या रैली में भाग लेना आवश्यक है?
जी हाँ, रैली में भाग लेकर किसान अपनी आवाज को बुलंद कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले