बिहार: गोपालगंज में खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार, अवैध बालू खनन का मामला

Click to start listening
बिहार: गोपालगंज में खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार, अवैध बालू खनन का मामला

सारांश

गोपालगंज में पुलिस हिरासत से भागने वाले खनन निरीक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। इस मामले ने अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई को उजागर किया है।

Key Takeaways

  • पुलिस हिरासत से खनन निरीक्षक का भागना एक गंभीर मामला है।
  • अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।
  • जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की थी।
  • पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
  • अवैध खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के गोपालगंज जिले से एक सरकारी अधिकारी के पुलिस हिरासत से भागने की घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

यह मामला यादोपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां गंडक नदी में अवैध बालू खनन के आरोप में खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर की गई थी। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को थाने लाकर पुलिस की निगरानी में रखा गया था, लेकिन रात के समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को बालू घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसी कार्रवाई के दौरान खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला खनिज विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने जादोपुर थाने में खनन निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया और अवैध खनन से जुड़े लोगों में भय का माहौल है। यह भी बताया जा रहा है कि गोपालगंज में गंडक नदी के किसी भी घाट पर फिलहाल बालू खनन का वैध टेंडर नहीं है। इसके बावजूद लंबे समय से अवैध तरीके से बालू उठाव जारी था। इस पर रोक लगाने के लिए डीएम ने एक दिन पहले ही उच्चस्तरीय बैठक कर सभी अधिकारियों को घाटों की सघन जांच के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बताया गया कि पुलिस हिरासत से फरार आरोपी खनन निरीक्षक की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही जिले के सीमावर्ती इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि आरोपी फरार होकर बाहर न निकल सके।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फरार खनन निरीक्षक की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे दोबारा पकड़ लिया जाएगा।

Point of View

बल्कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को भी दर्शाती है। नागरिकों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए यह एक गंभीर मुद्दा है।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

खनन निरीक्षक क्यों गिरफ्तार किया गया?
खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को अवैध बालू खनन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
क्या खनन निरीक्षक अब भी फरार है?
हाँ, खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।
अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
प्रशासन ने खनन निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
गोपालगंज में बालू खनन के लिए क्या वैध टेंडर हैं?
गोपालगंज में गंडक नदी के घाटों के लिए वर्तमान में कोई वैध टेंडर नहीं है।
क्या प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा?
जी हाँ, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Nation Press