11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के गोपालगंज में प्रेमी जोड़े की मौत एक आत्महत्या है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के गोपालगंज में प्रेमी जोड़े की मौत एक आत्महत्या है?

सारांश

बिहार के गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। एक ही मोहल्ले में अलग-अलग स्थानों पर मिले शवों ने पुलिस को जांच में जुटा दिया है। क्या यह आत्महत्या है, या कुछ और?

मुख्य बातें

गोपालगंज में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत की घटना।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
प्रेमी युगल के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों की संभावनाएं।
गांव में लोग स्तब्ध हैं।

गोपालगंज, 10 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की मौत की संदिग्ध घटना सामने आई है। इस घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

शाहपुर बतरहां तकिया गांव में उस समय संसनी फैल गई, जब एक ही मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी युगल का शव अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात जहां लड़की का शव उसके घर के बेसमेंट में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया, वहीं गुरुवार को उसके मंगेतर का शव घर के नजदीक दूसरे घर की खिड़की से लटकता हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, मृतक बैताल्लाह हुसैन उर्फ मिंटू हुसैन और बेबी खातून के बीच लंबे समय से प्रेम का रिश्ता था। दोनों परिवारों ने उनकी सगाई कुछ महीने पहले कर दी थी और 10 जुलाई को उनके निकाह की तिथि निर्धारित करने के लिए दोनों परिवारों की बैठक तय की गई थी। लेकिन उससे पहले ही, बेबी खातून का शव उसके घर के बेसमेंट में दुपट्टे से लटकता पाया गया। जब परिवार और गांव के लोग कुछ समझ पाते, तब तक गुरुवार को मिंटू हुसैन का शव उसके घर से कुछ दूरी पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों घरों की दूरी कुछ मीटर ही बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हत्या की संभावना को भी नकार नहीं रही है। दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मिंटू हुसैन के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस तकनीकी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव वाले भी स्तब्ध हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर यह समाज में बढ़ते तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाता है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह प्रेमी युगल की मौत आत्महत्या है?
प्राथमिक जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की संभावना को नकार नहीं रही है।
क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है?
हाँ, पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद गांव में क्या स्थिति है?
गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और मामले की सच्चाई जानने के लिए चिंतित हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले