31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में बारात पर लाठी-डंडों से हमला हुआ? 8 से 10 लोग गंभीर घायल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में बारात पर लाठी-डंडों से हमला हुआ? 8 से 10 लोग गंभीर घायल

सारांश

ग्रेटर नोएडा में एक शादी समारोह में पुरानी रंजिश के चलते बारात पर अचानक हमला किया गया। 30 से 40 दबंगों ने लाठी-डंडों से वार किया, जिसमें 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

ग्रेटर नोएडा में बारात पर हमला हुआ।
8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।
हमलावरों ने लाठी-डंडों और फरसे से वार किया।
गांव में तनाव का माहौल बना रहा।

ग्रेटर नोएडा, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर फतेहपुर गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी और दहशत में बदल गया, जब बारात के दौरान पुरानी रंजिश के चलते जमकर बवाल हो गया।

आरोप है कि कई गाड़ियों में सवार होकर आए 30 से 40 दबंगों ने अचानक बारात पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और फरसे थे, जिनसे उन्होंने बेरहमी से लोगों को पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बारात में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना में 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत को देखते हुए कुछ को आईसीयू में रखा गया है। हमले के दौरान शादी समारोह में मौजूद महिलाएं और बच्चे भी दहशत में आ गए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की भी सूचना है। गांव में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

बताया जा रहा है कि दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव से बारात रामपुर फतेहपुर गांव आई थी। इसी दौरान किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने अचानक हमला कर दिया, जिससे बारातियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा को रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले दो, बाद में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में किसी भी घायल को आर्म इंजरी (हथियार से गंभीर घाव) नहीं होने की बात कही है, हालांकि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हमले में कितने लोग घायल हुए?
इस हमले में 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है।
क्या इस घटना के दौरान कोई महिला या बच्चा घायल हुआ?
जी हां, इस घटना के दौरान महिला और बच्चे भी dahshat में आ गए थे।
घायलों को कहाँ भर्ती कराया गया?
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हमले में कोई आर्म इंजरी हुई?
पुलिस का कहना है कि किसी भी घायल को आर्म इंजरी नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले