क्या जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर वर्ग को लाभ होगा? : गजेंद्र सिंह शेखावत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर वर्ग को लाभ होगा? : गजेंद्र सिंह शेखावत

सारांश

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जीएसटी रिफॉर्म की सराहना की है, जिसके परिणामस्वरूप दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में कमी आएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सुधार देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। जानें इस महत्वपूर्ण रिफॉर्म के प्रभाव और इसके पीछे की सोच।

मुख्य बातें

जीएसटी रिफॉर्म से दैनिक वस्तुओं के दाम में कमी आएगी।
इससे देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी।
बाजार में फंड फ्लो बढ़ेगा।
यह एक क्रांतिकारी कदम है।
नई जीएसटी दरें दीपावली से पहले लागू होंगी।

नई दिल्‍ली, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जीएसटी रिफॉर्म की प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा कि इससे दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं के दाम में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ देश के हर वर्ग को मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश ने आर्थिक रूप से प्रगति की है।

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र प्रेस से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि जीएसटी रिफॉर्म केवल नीतिगत पहल तक सीमित नहीं है। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक रूप से प्रगति की है।

पीएम मोदी ने कड़े और बड़े फैसले लेकर देश की बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ला दिया और इसे दुनिया में चौथे स्थान पर स्थापित किया। इस जीएसटी रिफॉर्म के कारण दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम में कमी आएगी। इस बचत से बाजार में नया फंड फ्लो बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 से निरंतर 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने और 'वोकल फॉर लोकल' की चर्चा की है। उन्‍होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुनः आह्वान किया है।

इसके अलावा, पठानकोट में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्‍होंने दीपावली से पहले हर भारतीय का मुंह मीठा किया है। अब जीएसटी में दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रहेंगे। यह एक क्रांतिकारी कदम है। इससे बाजार में पैसे का रोटेशन बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह एक तरह से जनता को सरकार की तरफ से दीपावली का बोनस है।

उन्‍होंने कहा कि नई जीएसटी दरें लागू होने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी। यह सुधार दीपावाली से ठीक पहले आया है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खुशियों का दोहरा धमाका बताया है। दीपावाली से पहले जीएसटी दरों में कमी से लोगों को ज्यादा खरीदारी करने का अवसर मिलेगा, जिससे त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक आएगी। रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में कमी से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदार टीवी और रेफ्रिजरेटर पर लगभग 28 प्रतिशत जीएसटी लेते थे, जिसे अब घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि इससे ग्राहकों को फायदा होगा, वहीं व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि जीएसटी रिफॉर्म देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, और इससे बाजार में सकारात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी। पीएम मोदी का नेतृत्व इस दिशा में प्रशंसा के योग्य है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी रिफॉर्म का उद्देश्य क्या है?
जीएसटी रिफॉर्म का उद्देश्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में कमी लाना और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है।
क्या जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को लाभ होगा?
हाँ, जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की कीमतों में कमी से लाभ होगा।
जीएसटी दरों में बदलाव कब होगा?
जीएसटी दरों में बदलाव दीपावली से पहले लागू होंगे।
क्या यह रिफॉर्म व्यापारियों के लिए फायदेमंद है?
जी हां, यह रिफॉर्म व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे उनका कारोबार बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का इस रिफॉर्म पर क्या कहना है?
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे खुशियों का दोहरा धमाका बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले