15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी दरों में सुधार से बिहार के लोगों को लाभ होगा? सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी दरों में सुधार से बिहार के लोगों को लाभ होगा? सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है, जो राज्य के लोगों के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आएगा। जानिए इससे आम आदमी को क्या फायदा होगा।

मुख्य बातें

जीएसटी सुधारों से बिहार के निवासियों को लाभ होगा।
नई जीएसटी दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।
आम आदमी के लिए रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी।
राज्य की GDP में वृद्धि का अनुमान है।
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

पटना, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी सुधारों को राज्य के निवासियों के लिए लाभकारी बताया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नवरात्रि के पहले दिन से देशभर में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जीएसटी की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने कहा, "इस सुधार से न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लोगों को लाभ होगा। आम आदमी के रोजमर्रा के उपयोग की चीजें अब सस्ती होंगी और उन्हें जरूरत के सामान खरीदने के लिए कम खर्च करना होगा।"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि नई जीएसटी दरों के लागू होने से देश की जीडीपी बढ़ेगी और सभी वर्गों, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी।

उन्होंने अपनी पोस्ट में दोबारा पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और आभार।"

जीएसटी सुधारों पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि यह बदलाव देश के गरीब, नए मध्यवर्ग, महिलाओं, छात्रों, किसानों और युवाओं के जीवन में समृद्धि और सरलता लाएगा।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "नवरात्रि पर देशवासियों को नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म्स की सौगात। अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) से आम नागरिक को बड़ी राहत मिलेगी। यह बदलाव देश के गरीब, नए मध्यवर्ग, महिलाओं, छात्रों, किसानों और युवाओं के जीवन में समृद्धि और सरलता लाएगा।"

इससे पहले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जीएसटी सुधार की सराहना की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी कम करने का फैसला देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम है, जिसका असर आज से ही दिखाई देने लगा है। इस फैसले से सबसे ज्यादा हमारे देश के एमएसएमई के लोग खुश हैं।"

उन्होंने कहा, "एमएसएमई के मंत्री होने के नाते मैं देश के सभी सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यापारियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने हमारे एमएसएमई के लोगों की बातों को सुना और एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए यह साबित कर दिया कि सही मायने में अगर एमएसएमई का कोई शुभचिंतक है तो वे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह सुधार सभी वर्गों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी सुधारों का बिहार के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
जीएसटी सुधारों से बिहार के निवासियों की रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और उन्हें कम खर्च करना होगा।
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का धन्यवाद क्यों किया?
उन्होंने पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद किया, जो जीएसटी सुधारों का मुख्य कारण है।
नई जीएसटी दरें क्या होंगी?
नई जीएसटी दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।
जीएसटी सुधारों से किस वर्ग के लोगों को लाभ होगा?
यह सुधार सभी वर्गों, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए विशेष लाभकारी होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले