28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी सुधारों से आर्थिक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की नींव पड़ेगी? : रेखा गुप्ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी सुधारों से आर्थिक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की नींव पड़ेगी? : रेखा गुप्ता

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्रि के पहले दिन धार्मिक उत्सव के साथ जीएसटी सुधारों की महत्ता पर भी बात की। उन्होंने बताया कि ये सुधार हर परिवार और व्यापारी के लिए राहत लेकर आए हैं, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

मुख्य बातें

जीएसटी सुधारों ने आम लोगों को राहत दी है।
नवरात्रि की भावना में एकता और भक्ति का समावेश है।
छठ घाट का निर्माण क्षेत्र की संस्कृति को समृद्ध करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुधारों का प्रभाव व्यापक है।
शिक्षा को सुलभ बनाना आगामी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की विशाल भीड़ का दृश्य देखने को मिला। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा के इस पर्व के साथ ही दिल्ली, नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी बचत उत्सव की भी साक्षी बन रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं पिछले 9 वर्षों से इस पावन यात्रा में शामिल हो रही हूं और हर बार यह अनुभव नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार करता है। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से होती है और कलश यात्रा उसी परंपरा का सामूहिक स्वरूप है। यह मां दुर्गा की स्तुति और शक्ति उपासना का प्रतीक है, जहां हर कदम में भक्ति, एकता और संकल्प की धारा प्रवाहित होती है। इसी श्रद्धा और आस्था की भावना के साथ क्षेत्र में भव्य छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कर सुधारों ने हर परिवार को राहत दी है और हर व्यापारी को नए विश्वास और अवसर का संबल प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी पर इतनी भारी कमी करने से इसका लाभ हर एक सामान्य परिवार और देश के 140 करोड़ भारतीयों को मिल रहा है। यह हम सबके लिए केंद्र सरकार की तरफ से बंपर उपहार है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि जैसे नवरात्रि हमें शक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती है, वैसे ही यह पहल आर्थिक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है। जीएसटी सुधारों ने शिक्षा को और सरल व सुलभ बनाया है। बच्चों की स्टेशनरी को टैक्स-फ्री करने से हर परिवार को सीधा लाभ मिलेगा। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा। यह ऐतिहासिक कदम आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

हैदरपुर गांव में नए छठ घाट के लिए मिले 40 करोड़ रुपए के फंड पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "केंद्र सरकार के सहयोग से हमें छठ घाट के लिए 40 करोड़ रुपए का फंड मिला है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसके बाद हम जनता को छठ घाट समर्पित करेंगे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आम नागरिकों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी सुधारों का आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा है?
जीएसटी सुधारों ने आम लोगों को राहत दी है और उनके आर्थिक बोझ को कम किया है।
नवरात्रि के पर्व का महत्व क्या है?
नवरात्रि का पर्व शक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जो हमें आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।
छठ घाट का निर्माण कब शुरू होगा?
छठ घाट का निर्माण जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले