क्या हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं? घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल जलाई!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं? घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल जलाई!

सारांश

हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी और रंगदारी मांगी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। क्या यह घटना इलाके में बढ़ते अपराध को दर्शाती है?

मुख्य बातें

बदमाशों ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिलों को आग लगाई।
रंगदारी की मांग की गई।
सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई।
पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

रेवाड़ी, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के रेवाड़ी में एक चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

बदमाशों ने दोनों बाइकों को आग के हवाले करने के बाद धमकी भरी कॉल करके 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कॉल पर बदमाशों ने कहा कि बाइक पर आग लगाना तो केवल ट्रेलर है, अगर रंगदारी नहीं दी तो आगे क्या होगा, यह देखना होगा।

इसकी शिकायत जगन गेट चौकी में की गई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रेवाड़ी शहर के मोहल्ला छीपटवाड़ा निवासी शिकायतकर्ता चेतराम सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनके घर के बाहर दो मोटरसाइकिल खड़ी थीं, जिन्हें बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना के कुछ ही मिनट बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अब एक लाख रुपए का इंतजाम कर लो, वरना आगे क्या होगा। बदमाशों ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पूरी करतूत कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि घर के बाहर एक अपाचे और एक बुलेट बाइक खड़ी थी। दो युवक आते हैं, जिनमें से नीली टी-शर्ट पहने एक युवक दोनों बाइकों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता है और हाफ बाजू की शर्ट पहने दूसरा युवक उन्हें आग लगा देता है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सिटी थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने और 1 लाख

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह सभी के लिए चिंता का विषय बन जाता है। हमें समाज के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बदमाशों ने रंगदारी कितनी मांगी?
बदमाशों ने 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज कहां मिला?
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हुई।
क्या पुलिस ने कार्रवाई की है?
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ?
हां, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले