12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा के रोहतक में भूकंप ने लोगों को हिलाकर रख दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा के रोहतक में भूकंप ने लोगों को हिलाकर रख दिया?

सारांश

हरियाणा के रोहतक में भूकंप ने देर रात को लोगों को चौंका दिया। जानिए इस भूकंप की तीव्रता और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

भूकंप की तीव्रता 3.3 थी।
भूकंप का केंद्र रोहतक में था।
गहराई 10 किलोमीटर थी।
अभी तक कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके आए थे।

रोहतक, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के रोहतक में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और इसका केंद्र रोहतक में स्थित था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, 17 जुलाई को 12:46 बजे (भारतीय समयानुसार) हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था, और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

इससे पहले, 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुले में आ गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। इसकी गहराई भी जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले 10 जुलाई की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उस समय का भी केंद्र झज्जर ही था।

10 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था।

हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहतक में भूकंप की तीव्रता क्या थी?
रोहतक में भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी।
भूकंप का केंद्र कहां था?
भूकंप का केंद्र रोहतक में था।
क्या भूकंप से कोई नुकसान हुआ?
अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप कब आए थे?
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके 11 जुलाई और 10 जुलाई को महसूस किए गए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले