26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: एडेन मार्करम का शर्मनाक ओवर, लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का कारण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एडेन मार्करम का शर्मनाक ओवर, लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का कारण

सारांश

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की पंजाब किंग्स के खिलाफ भिड़ंत में एडेन मार्करम ने सबसे महंगा ओवर डालकर नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की खास बातें।

मुख्य बातें

एडेन मार्करम ने 32 रन देकर नया रिकॉर्ड बनाया।
प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार साझेदारी निभाई।
पंजाब किंग्स ने एलएसजी को हराया।
प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
एलएसजी ने अंतिम एकादश में बदलाव किया।

न्यू चंडीगढ़, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टक्कर पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलएसजी के तेज गेंदबाज एडेन मार्करम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

एडेन मार्करम आईपीएल इतिहास में एलएसजी के लिए सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें ओवर में मार्करम ने 32 रन लुटाए, जिसमें पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर 5 छक्के जड़े। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 27 रन दिए थे।

कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी निभाई। यह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से किसी जोड़ी द्वारा 150 से अधिक रनों की सिर्फ तीसरी साझेदारी है। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 2020 में 183 रनों की साझेदारी की थी।

वहीं, 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने मिलकर 206 रन जोड़े थे। कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। प्रियांश ने महज 37 गेंदों पर 93 रन बनाते हुए 4 चौके और 9 छक्के जड़े।

हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 5 रन बना सके, जबकि नेहल वढेरा ने 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। इस मैच के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि एलएसजी ने दिग्वेश राठी की जगह एम सिद्धार्थ को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एडेन मार्करम ने कितने रन दिए?
एडेन मार्करम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 32 रन दिए।
कौन सी टीम ने इस मैच में जीत हासिल की?
पंजाब किंग्स ने इस मैच में जीत हासिल की।
इस साझेदारी का रिकॉर्ड कौन सा है?
यह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से 150 से अधिक रनों की तीसरी साझेदारी है।
कौन से खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए?
प्रियांश आर्या ने 93 रन बनाए।
क्या इस मैच में कोई बदलाव हुआ?
पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले