आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया
सारांश
मुख्य बातें
न्यू चंडीगढ़, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से मात दी। पीबीकेएस ने 255 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे हासिल करने की कोशिश में एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर केवल 200 रन बना सकी। यह पंजाब किंग्स की इस सीजन की पांचवीं जीत है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 255 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने में शानदार शुरुआत की। आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े। मार्श ने 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाते हुए 5 चौके और 1 छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे।
निकोलस पूरन की फॉर्म में सुधार नहीं आया और वह 9 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवे विकेट के लिए 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि मुकुल ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और चहल ने 1-1 विकेट चटकाए।
इससे पहले, पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाये। टीम की शुरुआत कमजोर रही जब प्रभसिमरन सिंह बिना स्कोर बनाए आउट हो गए। लेकिन प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी की। कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। प्रियांश ने मात्र 37 गेंदों में 93 रन बनाकर मैच में अपनी छाप छोड़ी। श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हुए।
मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन बनाये। एलएसजी की गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट चटकाए। यह एलएसजी की इस सीजन की चौथी हार है।