9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हावड़ा के रास्ते डिपोर्ट होगा बांग्लादेशी युवक?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हावड़ा के रास्ते डिपोर्ट होगा बांग्लादेशी युवक?

सारांश

जबलपुर में एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। अब उसे हावड़ा के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाएगा। जानिए इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

जबलपुर में बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया।
वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
उसे हावड़ा के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाएगा।
पुलिस ने युवक को किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं पाया।
युवक का मानसिक स्वास्थ्य कमजोर प्रतीत हुआ।

जबलपुर, १७ जून (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। यह युवक खमरिया थाना क्षेत्र के डुमना रोड पर पकड़ा गया था। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुका था और काफी समय से यहां रह रहा था।

अब इस बांग्लादेशी युवक को २२ जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा भेजा जाएगा, जहां बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) और अन्य संबंधित एजेंसियों की निगरानी में उसे बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी दी कि डुमना पुलिस चौकी के स्टाफ ने २७ मई को एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रहमत अली बताया और कहा कि उसका घर बांग्लादेश के बागुड़ जिले के रामचंद्रपुर गांव में है। रहमत ने बताया कि वह अपने ९ दोस्तों के साथ खाना खाने निकला था, लेकिन रास्ते में उसके दोस्त गायब हो गए और वह भटकते-भटकते जबलपुर पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार, यह युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी फोटो विभिन्न राज्यों और जिलों में भेजी। उसके फिंगरप्रिंट नेफिस (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) में डाले गए, लेकिन उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।

खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि युवक को किसी आपराधिक गतिविधि में नहीं पाया गया। आगे की जांच के लिए बांग्लादेश दूतावास और अन्य एजेंसियों से संपर्क किया गया। जानकारी साझा करने के बाद डिपोर्ट करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में पुलिस ने बांग्लादेश दूतावास और अन्य एजेंसियों से मिलकर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवक को अब तक खमरिया थाने में रखा गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तय कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश के नागरिक रहमत अली को पश्चिम बंगाल के हावड़ा ले जाया जाएगा, जहां से बीएसएफ और दूतावास की मदद से उसे बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेशी युवक को क्यों डिपोर्ट किया जा रहा है?
युवक को अवैध रूप से भारत में रहने के कारण डिपोर्ट किया जा रहा है।
पुलिस ने युवक को कब गिरफ्तार किया था?
युवक को २७ मई को गिरफ्तार किया गया था।
युवक का नाम क्या है?
युवक का नाम रहमत अली है।
उसे कब वापस भेजा जाएगा?
उसे २२ जून को वापस भेजा जाएगा।
क्या युवक किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल था?
नहीं, युवक को किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं पाया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले