17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी ने जयपुर हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने जयपुर हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की?

सारांश

जयपुर के हरमाड़ा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की। जानें इस दुखद घटना के बारे में।

मुख्य बातें

जयपुर में सड़क हादसा हुआ जिसमें सात लोग मारे गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
घायलों को 50,000 रुपए की मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।
यह घटना सड़क सुरक्षा के महत्व को दर्शाती है।

नई दिल्ली, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में सोमवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मृत्यू हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सांत्वना संदेश में कहा, "मैं राजस्थान में हुए इस हादसे में जान-माल की हानि से अत्यंत व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही स्वस्थ हों।" प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए की मदद की जाएगी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि घायलों के उचित इलाज के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लिखा, "जयपुर के हरमाड़ा में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।"

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 'एक्स' पर लिखा, "लोहा मंडी रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।" उन्होंने जिला प्रशासन से संवाद कर घायलों के सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने भी जिला प्रशासन को घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जयपुर में सड़क हादसा कब हुआ?
जयपुर के हरमाड़ा में यह सड़क हादसा सोमवार, 3 नवंबर को हुआ।
इस हादसे में कितने लोग मारे गए?
इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मृत्यु हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
घायलों के लिए क्या सहायता दी जाएगी?
घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले