27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनता के सपने को साकार करने के लिए आगे आना होगा: राजीव रंजन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनता के सपने को साकार करने के लिए आगे आना होगा: राजीव रंजन?

सारांश

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता ने विशाल जनादेश दिया है। आइए जानते हैं इस समारोह की अहमियत और इसके पीछे की बातें।

मुख्य बातें

जनता का विशाल जनादेश बिहार की राजनीतिक दिशा को तय करेगा।
शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा।
नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
दिल्ली बम विस्फोट में जदयू की चिंता स्पष्ट है।
राजनीतिक दलों को जनता के विश्वास को बनाए रखना होगा।

पटना, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के संदर्भ में कहा कि बिहार की जनता ने एक विशाल जनादेश दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस जनादेश का सम्मान करते हुए उनके सपनों को हकीकत में बदलें।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि हमें लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। आज कई औपचारिकताएं संपन्न होंगी और 20 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के लिए एक बार फिर एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। हमें जो यह विशाल जनादेश मिला है, जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें दोबारा सरकार बनाने का अवसर दिया है, अब हमें जनता से किए वादों को पूरा करना होगा।

एनडीए की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि आज विभिन्न दलों की विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया है।

दिल्ली बम विस्फोट मामले पर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अल-फलाह विश्वविद्यालय का इस आतंकी नेटवर्क से जुड़ना पूरी तरह से अप्रत्याशित था। अब तक की गिरफ्तारियों के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। इसमें शामिल लोग बेनकाब होंगे और डॉक्टरों का भी इसमें शामिल होना बेहद चिंताजनक है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि पढ़े-लिखे डॉक्टर मौत के सौदागर बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमास की तर्ज पर ड्रोन को हथियार में बदलकर देश में तबाही मचाने की साजिश थी। शुक्र है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समय रहते इनके मंसूबों को भांप लिया। कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच आगे बढ़ने पर और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे।

बताते चलें कि भाजपा की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया।

वहीं, जदयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शपथ ग्रहण समारोह का स्थान क्या है?
यह समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा।
राजीव रंजन का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि हमें जनता के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आना चाहिए।
नीतीश कुमार कब शपथ लेंगे?
नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ लेंगे।
एनडीए को कितना जनादेश मिला है?
बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है।
दिल्ली बम विस्फोट मामले में जदयू का क्या कहना है?
जदयू ने इसे अप्रत्याशित बताया है और कई बड़े खुलासों की संभावना जताई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले