चीनी उद्यमों के मुनाफे में जनवरी-फरवरी में 15.2%25 की वृद्धि

Click to start listening
चीनी उद्यमों के मुनाफे में जनवरी-फरवरी में 15.2%25 की वृद्धि

सारांश

बीजिंग में जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और फरवरी में बड़े चीनी उद्यमों का कुल लाभ 15.2%25 बढ़कर 10 खरब 24 अरब 56 करोड़ युआन हो गया। यह वृद्धि विभिन्न क्षेत्रों की नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन का परिणाम है।

Key Takeaways

  • जनवरी-फरवरी में मुनाफे में 15.2%25 की वृद्धि
  • कुल लाभ 10 खरब 24 अरब 56 करोड़ युआन
  • उपकरण निर्माण और उच्च-तकनीकी क्षेत्र में लाभ में तेजी
  • औद्योगिक उद्यमों में 60%25 से अधिक क्षेत्रों में लाभ में सुधार
  • लाभ मार्जिन में सुधार और लागत में कमी

बीजिंग, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और फरवरी में बड़े चीनी उद्यमों का कुल लाभ 10 खरब 24 अरब 56 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 15.2 प्रतिशत अधिक है।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के औद्योगिक विभाग के प्रमुख सांख्यिकीविद् यू वेईनिंग ने बताया कि जनवरी से फरवरी के बीच विभिन्न क्षेत्रों ने अधिक सक्रिय और प्रभावी नीतियों के कार्यान्वयन में तेजी लाई, जिसके परिणामस्वरूप बड़े चीनी उद्यमों के लिए लाभ में तेज़ वृद्धि हुई। अधिकांश उद्योगों में लाभ में सुधार देखा गया, विशेषकर उपकरण निर्माण और उच्च-तकनीकी विनिर्माण क्षेत्रों में।

अगर हम प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दें, तो जनवरी और फरवरी में बड़े चीनी विनिर्माण उद्यमों के मुनाफे में 18.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि खनन उद्योग में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके विपरीत, पिछले वर्ष इस क्षेत्र में 26.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। बिजली, हीटिंग, गैस और पानी के उत्पादन और आपूर्ति में 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान, परिचालन राजस्व में वृद्धि की गति तेज हुई है। अधिकांश उद्योगों में लाभ में वृद्धि का अनुभव किया गया, जहां 60 प्रतिशत से अधिक उद्योगों में सुधार देखा गया। औद्योगिक उद्यमों की इकाई लागत में कमी आई, जिससे लाभ मार्जिन में सुधार हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जो दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन इस वृद्धि का मुख्य कारण है। यह विकास न केवल स्थानीय उद्योगों के लिए, बल्कि वैश्विक बाजार के लिए भी महत्वपूर्ण है।
NationPress
30/03/2026

Frequently Asked Questions

बड़े चीनी उद्यमों के मुनाफे में वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?
मुख्य कारण विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और प्रभावी नीतियों का कार्यान्वयन है।
जनवरी और फरवरी में किस उद्योग में सबसे अधिक लाभ हुआ?
बड़े चीनी विनिर्माण उद्यमों में 18.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
खनन उद्योग में लाभ में कितनी वृद्धि हुई?
खनन उद्योग में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस वृद्धि के क्या प्रभाव हो सकते हैं?
यह वृद्धि स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में मदद करेगी।
औद्योगिक उद्यमों की लाभप्रदता में सुधार के क्या संकेत हैं?
उद्यमों की इकाई लागत में कमी और लाभ मार्जिन में सुधार के संकेत हैं।
Nation Press