पटना का बापू टावर संग्रहालय: जावेद अख्तर ने की महात्मा गांधी के विचारों की सराहना

Click to start listening
पटना का बापू टावर संग्रहालय: जावेद अख्तर ने की महात्मा गांधी के विचारों की सराहना

सारांश

जावेद अख्तर ने पटना के बापू टावर संग्रहालय का दौरा किया और इसकी आधुनिकता तथा गांधीजी के विचारों की प्रस्तुति की प्रशंसा की। उन्होंने इसे विश्व का सबसे प्रभावशाली संग्रहालय बताया।

Key Takeaways

  • संग्रहालय की आधुनिकता
  • महात्मा गांधी के विचारों का जीवंत प्रदर्शन
  • युवाओं के लिए शिक्षा का केंद्र

पटना, ७ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को पटना में स्थित बापू टावर संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय की आधुनिकता और महात्मा गांधी के विचारों के जीवंत प्रस्तुति की सराहना की। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक संग्रहालय विश्व का सबसे प्रभावशाली संग्रहालय है।

जब जावेद अख्तर बापू टावर संग्रहालय पहुंचे, तो संस्थान के निदेशक विनय कुमार ने उनका स्वागत किया। निदेशक ने उन्हें बापू टावर के निर्माण, इसके उद्देश्यों और यहाँ उपलब्ध विभिन्न प्रदर्शनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संग्रहालय की यात्रा के दौरान जावेद अख्तर ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रैम्प, ऐतिहासिक चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों और लघु फिल्मों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को गहराई से जाना और महसूस किया।

संग्रहालय की भव्यता और तकनीकी विशेषताओं से प्रभावित होकर उन्होंने बापू टावर की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैंने पूरी दुनिया की यात्रा की है और कई प्रसिद्ध संग्रहालय देखे हैं, लेकिन गांधीजी की स्मृतियों और विचारों से जुड़ा ऐसा प्रभावशाली और आधुनिक संग्रहालय कहीं नहीं देखा। बापू टावर वास्तव में बहुत खास है। यहाँ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे गांधीजी के बारे में बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। मैं निश्चित रूप से फिर से बापू टावर आऊंगा।"

पटना के गर्दनीबाग में निर्मित बापू टावर में गांधीजी की विरासत को ऑडियो-विजुअल्स, म्यूरल्स, मूर्तियों और लघु फिल्मों के माध्यम से जीवंत ढंग से दर्शाया गया है। महात्मा गांधी की जीवन यात्रा, सिद्धांतों और बिहार से उनके जुड़ाव को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संग्रहालय में प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया है।

बापू टावर न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि युवाओं और छात्रों के लिए शिक्षा का केंद्र भी है। इस अवसर पर बापू टावर के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियाँ भी उपस्थित थीं।

Point of View

यह स्पष्ट है कि बापू टावर संग्रहालय महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके योगदान को जीवंत रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह संग्रहालय न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह युवा पीढ़ी में गांधीजी के आदर्शों को फैलाने का माध्यम भी है।
NationPress
13/04/2026

Frequently Asked Questions

बापू टावर संग्रहालय कहाँ स्थित है?
बापू टावर संग्रहालय पटना के गर्दनीबाग में स्थित है।
जावेद अख्तर ने बापू टावर संग्रहालय के बारे में क्या कहा?
जावेद अख्तर ने इसे विश्व का सबसे प्रभावशाली संग्रहालय बताया है।
संग्रहालय में क्या प्रदर्शित किया गया है?
संग्रहालय में महात्मा गांधी की विरासत को ऑडियो-विजुअल्स, म्यूरल्स और लघु फिल्मों के माध्यम से दर्शाया गया है।
Nation Press