27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झरिया मास्टर प्लान पर सीएम सोरेन से हुई चर्चा सकारात्मक है? : सतीश चंद्र दुबे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झरिया मास्टर प्लान पर सीएम सोरेन से हुई चर्चा सकारात्मक है? : सतीश चंद्र दुबे

सारांश

रांची के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे की मुलाकात ने झरिया मास्टर प्लान को लेकर सकारात्मक चर्चाएं की। जानिए इस योजना के कार्यान्वयन और केंद्र-राज्य सहयोग के बारे में।

मुख्य बातें

झरिया मास्टर प्लान को लागू करने की दिशा में केंद्र-राज्य सहयोग महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सकारात्मक रवैया योजना के लिए फायदेमंद है।
बीसीसीएल और सीसीएल के मुद्दों का समाधान आवश्यक है।

रांची, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मंगलवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस अवसर पर झरिया मास्टर प्लान के कार्यान्वयन और उसकी निगरानी पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि झरिया मास्टर प्लान के तहत कोयला से जुड़े मुद्दों और इस योजना की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एकसाथ काम करेंगी।

उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) और सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) से संबंधित समस्याओं पर भी विचार विमर्श हुआ।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री सोरेन के सकारात्मक रवैये की सराहना करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने बहुत सकारात्मक पहल की है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि झरिया मास्टर प्लान को तेजी और मजबूती से लागू किया जाए। केंद्र सरकार इस दिशा में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।”

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार में एनडीए सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर भरोसा खत्म हो गया है।

उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देते हुए कहा, “चुनाव आयोग के नियम सभी के लिए समान हैं, किसी एक पार्टी के लिए नहीं। जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, वे बिहार के मूल निवासी नहीं हो सकते। ऐसे में कुछ लोग ममता दीदी के आयातित वोटरों पर भरोसा कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी दवा किया कि बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प पूरा होगा। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में एक मजबूत सरकार बनेगी। बिहार में विकास और सुशासन के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है और हमें उम्मीद है कि एनडीए की नई सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बैठक केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। झरिया मास्टर प्लान का कार्यान्वयन न केवल स्थानीय विकास में सहायक होगा, बल्कि यह देश के ऊर्जा क्षेत्र को भी मजबूत करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झरिया मास्टर प्लान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
झरिया मास्टर प्लान का मुख्य उद्देश्य कोयला क्षेत्र का विकास और पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सीएम सोरेन और सतीश चंद्र दुबे की चर्चा में किन मुद्दों पर बात हुई?
इस चर्चा में झरिया मास्टर प्लान के कार्यान्वयन और बीसीसीएल तथा सीसीएल से संबंधित समस्याओं पर बात हुई।
केंद्र सरकार इस योजना में कैसे सहयोग करेगी?
केंद्र सरकार इस योजना में हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि इसकी शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले