8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में दो सड़क हादसों ने तीन की जान ले ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में दो सड़क हादसों ने तीन की जान ले ली?

सारांश

झारखंड में दो सड़क हादसों ने तीन जीवन समाप्त कर दिए, जिसमें एक युवक स्कूल बस की चपेट में आया और दूसरे में ट्रक से टकराने पर कार चालक की मौत हो गई। जानें इस गंभीर घटना के बारे में पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
दुर्घटनाओं में हेलमेट पहनने का महत्व।
स्थानीय निवासियों की सक्रियता और नाराज़गी।
सरकारी और स्थानीय प्रशासन का जिम्मेदारी बढ़ाना।
दुर्घटनाओं की गंभीरता को समझना।

रांची, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड में सोमवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई। पहली घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हुई।

सोमवार सुबह, जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास एक स्कूल बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय धर्मेंद्र यादव, निवासी छपारदग (सिकनी) गांव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र यादव जपला से अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से बच्चों को लेकर आ रही स्कूल बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

इस टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की ख़बर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गम्हरिया गांव के पास घंटों सड़क जाम रखा। इस वजह से जपला–छतरपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहन रखा था।

दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले में हुई। सरायकेला-चाईबासा रोड पर बड़ा थलको गांव के पास सोमवार को ट्रक और स्विफ्ट डिजायर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाईबासा की ओर से आ रहे ट्रक और सरायकेला की ओर जा रही कार की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार एक अन्य व्यक्ति ने सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को पहले चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर स्थित MGM अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सड़क हादसे में हेलमेट पहनना मददगार था?
हां, स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र यादव ने हेलमेट पहन रखा था, जो उसकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण था।
दूसरे हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
दूसरे हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले