8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में दो सड़क हादसों ने पांच लोगों की जान ले ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में दो सड़क हादसों ने पांच लोगों की जान ले ली?

सारांश

झारखंड में हाल ही में हुए दो सड़क हादसों ने पांच लोगों की जान ले ली और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटनाएँ गोड्डा और रामगढ़ जिलों में हुई। पढ़ें पूरी खबर और जानें इन हादसों के कारण और उनके प्रभाव को।

मुख्य बातें

गोड्डा जिले में कार दुर्घटना में तीन लोग मारे गए।
रामगढ़ जिले में बस-ट्रक टकराने से दो लोगों की मृत्यु हुई।
दुर्घटनाएँ नवरात्रि के पहले दिन हुईं।
स्थानीय निवासियों ने राहत कार्य में मदद की।
दुर्घटनाओं के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

रांची, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गोड्डा और रामगढ़ जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

गोड्डा जिले के महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग पर सोमवार को सुबह करीब 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महागामा ऊर्जा नगर निवासी जोगेंद्र कुमार यादव, उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी (53) और पड़ोसी कौशल्या देवी (48) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ये लोग नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए कहलगांव के गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है।

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।

इधर, रामगढ़ जिले के छत्तर मांडू के पास रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सोमवार दोपहर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए।

ट्रक चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय पुलिस और बचाव दल की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला यात्री ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। जाम हटाने और सड़क को खाली कराने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड में सड़क हादसे कब हुए?
झारखंड में सड़क हादसे 22 सितंबर को हुए।
इन हादसों में कितने लोग घायल हुए?
इन हादसों में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
क्या हादसों में कोई मृत्यु हुई?
हाँ, इन हादसों में कुल पांच लोगों की मृत्यु हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले