क्या झारखंड के रांची और गिरिडीह में हुई सड़क हादसों ने छीन ली छह की जान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के रांची और गिरिडीह में हुई सड़क हादसों ने छीन ली छह की जान?

सारांश

झारखंड में रांची और गिरिडीह में हुए सड़क हादसों ने कुल छह लोगों की जान ले ली है। यह घटनाएँ न केवल परिवारों के लिए एक बड़ा दुख हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी सवाल उठाती हैं। जानिए इन हादसों के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

दो सड़क हादसों में छ लोगों की जान गई।
घटनाएँ सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही दर्शाती हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रांची, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के रांची और गिरिडीह में बुधवार को दो सड़क हादसों में कुल लोगों की जान गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में आज शाम एक दर्दनाक घटना हुई। एक दंपती अपने चार छोटे बच्चों के साथ जगन्नाथपुर में आयोजित रथयात्रा मेले की ओर जा रहे थे। तभी नारो बाजार में उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

इस दुर्घटना में दो बच्चों और उनकी माँ की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

नगड़ी थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा है और घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरिडीह-देवघर रोड पर भी एक और हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे। इस घटना में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स पर एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार में सवार लीलो तुरी, छोटू तुरी और राजन तुरी की भी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में परिवार की दो महिलाएं, सोनी देवी और संगीता देवी, भी घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

यह परिवार गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के जारंगडीह का रहने वाला था। सभी लोग एक पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस घटना में कोई घायल हुआ?
हाँ, इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों का इलाज कहाँ चल रहा है?
घायलों को रांची और गिरिडीह के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
हाँ, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले