14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में सड़क हादसों ने बाइक सवारों की जान ले ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में सड़क हादसों ने बाइक सवारों की जान ले ली?

सारांश

झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई। ये घटनाएं चिंता का विषय हैं। क्या हमें सड़क सुरक्षा को लेकर गम्भीरता से विचार करने की आवश्यकता है?

मुख्य बातें

सड़क सुरक्षा का महत्व समझें।
बाइक चलाते समय सावधानी बरतें ।
स्थानीय प्रशासन को सड़कें सुरक्षित बनानी चाहिए।
परिवार और दोस्तों को सुरक्षित यात्रा की सलाह दें।
सड़क पर नियमों का पालन करें।

रांची, २४ जून (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड में १२ घंटे के भीतर दो भिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार पांच लोगों की जान चली गई।

गिरिडीह जिले के सरिया-बगोदर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

इस दुर्घटना में बाइक चला रहे गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू और उनके ससुर सहदेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बगोदर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव सरिया थाना क्षेत्र के कलाली रोड का निवासी था और किसी जरूरी काम के लिए अपने ससुर के साथ बगोदर जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा।

इसी बीच, सोमवार-मंगलवार की रात सिमडेगा जिले में कोलेबिरा-गुमला मार्ग पर एक ट्रक और बाइक के बीच टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। बताया गया कि सिमडेगा जिले के कोलेबिरा के तीनों युवक एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक सड़क के किनारे गिर गया। गंभीर स्थिति में उसे रांची रिम्स ले जाते समय उसकी भी मृत्यु हो गई।

मृतकों में कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोंबाकेरा निवासी सूरज बागवार, अमृत बघवार और मानु टेटे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे फंसे युवकों के शवों को निकाला। तीनों शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। शवों के पहुंचते ही पूरे गांव में शोक छा गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड में सड़क हादसे क्यों बढ़ रहे हैं?
सड़क हादसों के बढ़ने के कई कारण हैं, जैसे तेज गति, लापरवाही, और खराब सड़कें।
क्या सरकार सड़क सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है?
जी हां, सरकार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले