24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के गुमला में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के गुमला में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की?

सारांश

झारखंड के गुमला में एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की। पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया। यह घटना रिश्तों में विश्वासघात को उजागर करती है। जानिए इस जघन्य अपराध के पीछे की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की।
शव जंगल से बरामद किया गया।
हत्या की साजिश का कारण अवैध प्रेम संबंध था।
पुलिस ने मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया।
दो अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

गुमला, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को मुकुंदा गांव के अंतर्गत सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से मृतक 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव बरामद किया है। मृतक गुमला के एक टेक्सटाइल स्टोर में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की साजिश मृतक की पत्नी रांथी देवी ने अपने प्रेमी सीताराम उरांव के साथ मिलकर रची थी। मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को बुधराम तिर्की अपनी पत्नी रांथी देवी और बेटे के साथ ओझा-भगत (तांत्रिक) के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को रांथी देवी बच्चे के साथ अकेली घर लौट आई।

जब परिवार वालों ने बुधराम के बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिए, जिससे परिवार को संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने बुधराम की तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो गुमला थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली कि सिसई थाना क्षेत्र के जंगल में एक शव पड़ा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया, जिसकी पहचान बुधराम तिर्की के रूप में हुई। पुलिस जांच में यह सामने आया कि रांथी देवी का सीताराम उरांव के साथ प्रेम संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बुधराम की तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या कांड में दो अन्य अपराधियों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है और अन्य संलिप्त लोगों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि रिश्तों में विश्वास और ईमानदारी कितनी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए समाज को जागरूक होना आवश्यक है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने शव कब बरामद किया?
पुलिस ने 5 जनवरी को जंगल से शव बरामद किया।
क्या हत्या की वजह प्रेम संबंध है?
हां, पुलिस के अनुसार हत्या की वजह पत्नी का प्रेम संबंध था।
क्या आरोपी पकड़े गए हैं?
जी हां, पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
क्या और कोई आरोपी हैं?
पुलिस को जानकारी मिली है कि इस हत्या में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले