14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मतदान जारी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मतदान जारी है?

सारांश

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें छात्रों की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न संगठनों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जानिए इस चुनाव का महत्व और मुद्दे जो छात्रों ने उठाए हैं।

मुख्य बातें

जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है।
छात्रों ने विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।
विभिन्न छात्र संगठनों ने संघर्ष और समाधान की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
छात्रों का समर्थन और उत्साह चुनाव के परिणामों पर प्रभाव डाल सकता है।
चुनाव के नतीजे 6 नवंबर को घोषित होंगे।

नई दिल्ली, 4 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। आज, मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस अवसर पर कई छात्र ऊर्जा और उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे हैं। विश्वविद्यालय के हर स्कूल और केंद्र के छात्र इस चुनाव में मतदाता हैं।

विभिन्न छात्र संगठनों ने पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रों से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। छात्र संगठनों का मानना है कि यह चुनाव केवल एक वैचारिक आंदोलन नहीं हैं, बल्कि सेवा और समाधान की संस्कृति का प्रतीक है। मंगलवार की सुबह से ही विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े युवा मतदान केंद्रों के आसपास इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। विश्वविद्यालय में कुल 8 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

जेएनयू के इन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हो गई है। पहली पाली का मतदान अपराह्न 1 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद दूसरी पाली का मतदान अपराह्न 2:30 बजे शुरू होगा, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इस मतदान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मत डाले जा रहे हैं। कुल 9043 छात्र इस चुनाव में भाग ले सकेंगे।

यह ध्यान देने योग्य है कि विभिन्न वाम संगठनों ने इस वर्ष जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वाम संगठनों जैसे कि एसएफआई, आइसा और डीएसएफ ने लंबे समय बाद एकजुट होकर चुनाव में भाग लिया है। इन संगठनों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष के लिए कीझाकूट गोपिका बाबू, सचिव पद पर सुनील यादव और संयुक्त सचिव के लिए दानिश अली चुनाव लड़ रहे हैं।

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास पटेल हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर तान्या कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। महासचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे और संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज एबीवीपी के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। मतदान शुरू होने के साथ ही छात्रों को इस संबंध में जानकारी देने की भी व्यवस्था की गई है।

चुनाव के नतीजों की घोषणा 6 नवंबर को की जाएगी। इस वर्ष जेएनयू छात्र संघ चुनाव कमेटी ने एक आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी दी है, जिसके माध्यम से छात्र लाइव रिजल्ट और अन्य आधिकारिक सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। छात्र संगठनों ने इन चुनावों में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उठाया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इस चुनाव में शोधार्थियों की फेलोशिप, हॉस्टल आवंटन की पारदर्शिता, वाई-फाई सुविधा के विस्तार, और अकादमिक वातावरण के सुधार जैसे मुद्दों को उठाया है। एबीवीपी का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, गुवाहाटी विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय जैसे कई संस्थानों में छात्रों का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है। यह लहर केवल चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक परिवर्तन की लहर है, जो दर्शाती है कि आज का युवा संघर्ष नहीं, समाधान चाहता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उन मुद्दों को भी उजागर करता है जो छात्रों के लिए महत्व रखते हैं। यह चुनाव एक नई सोच और दिशा की ओर संकेत करता है, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेएनयू में मतदान कब शुरू हुआ?
मतदान प्रक्रिया मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हुई।
छात्रसंघ चुनाव के नतीजे कब घोषित होंगे?
चुनाव के नतीजे 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
इस चुनाव में कितने छात्र मतदान कर सकेंगे?
कुल 9043 छात्र इस चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले