26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जॉन वोइट, हॉलीवुड के सीनियर स्टार ओम पुरी की याद दिलाते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जॉन वोइट, हॉलीवुड के सीनियर स्टार ओम पुरी की याद दिलाते हैं?

सारांश

जॉन वोइट की अदाकारी न केवल हॉलीवुड में बल्कि भारतीय सिनेमा में भी गहराई से जानी जाती है। उनकी शैली, जो नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी से मिलती है, दर्शकों को भीतर तक छू जाती है। जानिए उनके करियर और अभिनय के बारे में रोचक बातें।

मुख्य बातें

जॉन वोइट का जन्म 29 दिसंबर को हुआ।
उन्हें मिडनाइट काउबॉय से पहचान मिली।
उनकी अभिनय शैली गहराई और सच्चाई पर आधारित है।
वे नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी के साथ तुलना किए जाते हैं।
उनके किरदार समाज के हाशिये पर खड़े लोगों की कहानी बताते हैं।

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। 29 दिसंबर को जन्मे हॉलीवुड अभिनेता जॉन वोइट को एक ऐसे अदाकार के रूप में जाना जाता है जिनकी अभिनय शैली दिखावे से दूर, गहराई में जाकर असर करती है। यही कारण है कि भारत के मशहूर अभिनेताओं नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी से उनकी तुलना की जाती है। तीनों की पहचान ग्लैमर से नहीं, बल्कि किरदार की सच्चाई और भावनात्मक ईमानदारी से होती है।

जॉन वोइट को अंतरराष्ट्रीय पहचान 1969 की फिल्म 'मिडनाइट काउबॉय' से मिली। इस फिल्म में उनका किरदार 'जो बक' एक ऐसे युवक का है, जो बड़े सपनों के साथ न्यूयॉर्क आता है, लेकिन धीरे-धीरे अकेलेपन, गरीबी और टूटे आत्मविश्वास से जूझने लगता है। फिल्म का एक प्रसिद्ध दृश्य है, जब जो बक सड़क पर चलते हुए लोगों की बेरुखी और शहर की क्रूरता से भीतर ही भीतर टूटता नजर आता है। उस सीन में संवाद कम हैं, लेकिन उनकी आंखों और चेहरे के हाव-भाव से जो पीड़ा निकलती है, वही उन्हें विशेष बनाती है।

इसी शैली का प्रदर्शन भारतीय सिनेमा में नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी के अभिनय में भी देखने को मिलता है। जैसे नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'अर्ध सत्य' में एक ईमानदार लेकिन टूटा हुआ पुलिस अफसर या ओम पुरी की 'आक्रोश' में भीतर से सुलगता किसान—इन किरदारों में शब्दों के मुकाबले खामोशी और भावनाओं का ज्यादा असर होता है। जॉन वोइट का अभिनय भी इसी तरह अंदर से निकलता हुआ लगता है, न कि ऊपर से ओढ़ा हुआ

एंजेलिना जोली के पिता, जॉन वोइट, ने अपने करियर में 'कमिंग होम', 'हीट' और 'मिशन: इम्पॉसिबल' जैसी फिल्मों में भी विविधता दिखाई है, लेकिन उनकी पहचान हमेशा ऐसे किरदारों से जुड़ी रही है, जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों की कहानी कहते हैं। यही कारण है कि उन्हें सिर्फ हॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि एक कैरेक्टर एक्टर की मिसाल माना जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों को प्रभावित करती है। भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेताओं ने भी इस तरह की अदाकारी की है, जो उन्हें और भी खास बनाती है। यह तुलना दर्शाती है कि कला की कोई सीमाएं नहीं होतीं, और जॉन वोइट इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जॉन वोइट का जन्म कब हुआ?
जॉन वोइट का जन्म 29 दिसंबर को हुआ था।
जॉन वोइट को कौन-सी फिल्म से पहचान मिली?
उन्हें 1969 की फिल्म 'मिडनाइट काउबॉय' से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
जॉन वोइट की अभिनय शैली कैसे है?
उनकी अभिनय शैली भीतर तक पहुंचती है और दिखावे से दूर होती है।
जॉन वोइट की तुलना किन भारतीय अभिनेताओं से की जाती है?
उनकी तुलना नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी से की जाती है।
जॉन वोइट किस प्रकार के किरदार निभाते हैं?
वे अक्सर ऐसे किरदार निभाते हैं जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों की कहानी कहते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले