17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा में पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा में पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हुआ?

सारांश

करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी की मां पर की गई टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक ने कहा कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, प्रदर्शन जारी रहेगा। यह घटना राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकती है।

मुख्य बातें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।
प्रधानमंत्री मोदी की माता का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
राहुल गांधी से माफी की मांग की जा रही है।
प्रदर्शन का जोर बढ़ता जा रहा है।
राजनीतिक तनाव में वृद्धि हो रही है।

करनाल, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तेजी से बढ़ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। करनाल के भगवान श्री वाल्मीकि चौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में सैकड़ों लोग और भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियां निंदनीय हैं और जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, 'हमारी भारत माता को मां से बढ़कर मानते हैं और इस अपमान को सहन नहीं किया जाएगा।' जनता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और अब वह उन्हें माफ नहीं करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा सड़कों पर रहता है और हम कांग्रेस को माफी मांगने पर मजबूर कर देंगे। अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती है, तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। आज भी करनाल में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया है और उनकी भाषा की कड़ी निंदा की गई है।

जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि पीएम की माता का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी को जल्द ही माफी मांगनी पड़ेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी की टिप्पणी का क्या असर होगा?
यह टिप्पणी भाजपा के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है और इससे राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है।
भाजपा का प्रदर्शन कितने समय तक चलेगा?
भाजपा ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, प्रदर्शन जारी रहेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले