14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कर्नाटक में ट्रक ने स्लीपर बस के फ्यूल टैंक से टकराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कर्नाटक में ट्रक ने स्लीपर बस के फ्यूल टैंक से टकराया?

सारांश

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोग जल गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। जानें हादसे की पूरी कहानी और पीड़ितों की हालत।

मुख्य बातें

सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना आवश्यक है।
पुलिस की जांच से घटना की असली वजह पता चल सकेगी।
सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना सभी की जिम्मेदारी है।
इस तरह की घटनाओं से सबक लेना जरूरी है।

चित्रदुर्ग, २५ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। यह घटना इतनी भयानक थी कि ९ लोग जिंदा जल गए, और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचनाएं मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी स्लीपर बस की टक्कर एक कंटेनर लॉरी से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। अब तक इस हादसे में नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब कंटेनर लॉरी का ड्राइवर लापरवाही से अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ चला गया। इसी दौरान उसे प्राइवेट स्लीपर बस से सीधी टक्कर लगी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने और यात्रियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ नहीं किया जा सका।

आईजीपी रविकांते गौड़ा ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब २ बजे हुई। एक सी बर्ड निजी स्लीपर कोच बस को सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने टक्कर मारी, जिसने डिवाइडर को पार करके पूरी रफ्तार से बस से टकराया।

उन्होंने कहा, "हमें संदेह है कि ट्रक ने सीधे बस के फ्यूल टैंक पर टक्कर मारी। फ्यूल लीक होने के कारण बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।"

उन्होंने बताया, "कुछ यात्री बस से बाहर निकलने में सफल रहे। हालाँकि, जो लोग गहरी नींद में सो रहे थे, उनमें से करीब आठ यात्री गाड़ी के अंदर ही फंस गए। इस घटना में कंटेनर ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुल नौ लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें आठ बस यात्री और ट्रक ड्राइवर शामिल हैं।"

उन्होंने कहा कि इस दौरान कंटेनर लॉरी पीछे से आ रही एक स्कूल बस से भी टकरा गई। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, हालाँकि स्कूल बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वहीं, घायलों को तुरंत नजदीकी तुमकुर और हिरियूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा कंटेनर लॉरी के ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। हालाँकि, अभी मामले की जांच जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। हमें इस घटना से सीख लेकर सड़क पर सतर्क रहना चाहिए।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए और कई अन्य घायल हुए।
क्या स्कूल बस में लोग सुरक्षित थे?
हाँ, स्कूल बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे का कारण क्या था?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा कंटेनर लॉरी के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले