18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कार्तिक आर्यन ने जीएसटी 2.0 का जश्न आइसक्रीम खाकर मनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कार्तिक आर्यन ने जीएसटी 2.0 का जश्न आइसक्रीम खाकर मनाया?

सारांश

बॉलीवुड के चहेते अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जीएसटी 2.0 का जश्न आइसक्रीम के साथ मनाया। उन्होंने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए टैक्स सिस्टम को गरीबों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद बताया।

मुख्य बातें

जीएसटी 2.0 का शुभारंभ 22 सितंबर से हुआ है।
यह टैक्स सिस्टम आम जनता के लिए फायदेमंद है।
कार्तिक आर्यन ने इसे जश्न मनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जीएसटी बचत उत्सव कहा है।
यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

मुंबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन ने देश में लागू किए गए नए टैक्स सिस्टम जीएसटी 2.0 का स्वागत अपने अनोखे अंदाज में किया। उन्होंने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ आइसक्रीम का आनंद लेते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ कार्तिक ने मजेदार कैप्शन लिखा, 'जीएसटी 2.0 का जश्न तो बनता है मित्रों।'

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक कार्तिक के इस खास अंदाज की भरपूर सराहना कर रहे हैं। यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सोमवार से जीएसटी 2.0 के लागू होने की घोषणा की थी।

उन्होंने इसे भारत के लिए एक नया आर्थिक अध्याय बताया, जो 22 सितंबर से, यानी नवरात्रि के पहले दिन से, लागू हो गया। इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे 'जीएसटी बचत उत्सव' कहा और बताया कि इसका सीधा लाभ गरीबों, मध्यवर्गीय परिवारों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और युवाओं को मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जीएसटी 2.0 से लोगों की बचत बढ़ेगी और वे अपनी जरूरत की चीजें आसानी से खरीद सकेंगे। यह नई व्यवस्था त्योहारी सीजन में लोगों की खुशियों को और बढ़ा देगी। यह एक ऐसा कदम है, जो भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को और करीब लाएगा।"

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ''2017 से पहले देश में टैक्स व्यवस्था बहुत ही जटिल थी। एक्साइज, वैट जैसे कई टैक्स एक ही सामान पर अलग-अलग स्तरों पर लगते थे, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को मुश्किल होती थी। लेकिन, 2017 में जब जीएसटी लागू हुआ, तो 'एक देश, एक टैक्स' का सपना साकार हुआ। अब जीएसटी 2.0 के जरिए देश एक और नई दिशा में आगे बढ़ेगा।''

जहां एक तरफ देश में आर्थिक बदलाव की हवा चल रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन अपने फिल्मी करियर में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह आम जनता के जीवन में भी सुधार लाएगा। यह एक ऐसा कदम है जो भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएगा।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्तिक आर्यन ने जीएसटी 2.0 का जश्न कैसे मनाया?
कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन के साथ आइसक्रीम खाते हुए एक तस्वीर साझा की और इसे जीएसटी 2.0 का जश्न बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी 2.0 के बारे में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जीएसटी बचत उत्सव का नाम दिया और कहा कि यह गरीबों और छोटे व्यापारियों के लिए फायदेमंद होगा।
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म कब रिलीज होगी?
उनकी अगली फिल्म ' तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ' 31 दिसंबर को रिलीज होगी।
जीएसटी 2.0 का क्या महत्व है?
यह टैक्स सिस्टम भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और आम जनता के लिए चीजों की खरीदारी को आसान बनाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले