29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा? अर्धकुंवारी में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा? अर्धकुंवारी में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

सारांश

कटरा में भूस्खलन के कारण 5 श्रद्धालुओं की मौत और 14 घायल होने की खबर आई है। इस घटना ने माता वैष्णो देवी यात्रा को प्रभावित किया है, जबकि बचाव कार्य जारी है। जानें इस गंभीर स्थिति के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

कटरा में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की जान गई।
14 लोग घायल हुए हैं।
वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई।
प्रशासन ने पहले से सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

कटरा, 26 अगस्त (आईएएनस)। जम्मू में मूसलधार बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को लैंड स्लाइड की एक भयानक घटना में 5 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के माध्यम से साझा की।

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जय माता दी। अर्धकुंवारी में भूस्खलन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है और 14 अन्य घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।"

यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था।

हादसे के तुरंत बाद बचाव टीम, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँच गए और बचाव कार्य में जुट गए।

लैंड स्लाइड के कारण वैष्णो देवी यात्रा को तत्काल स्थगित किया गया है। जम्मू-कश्मीर में निरंतर हो रही बारिश के कारण रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर लैंड स्लाइड हुआ है।

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई मूसलधार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी। प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधान रहने और मौसम के बारे में जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी थी। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

दूसरी ओर, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों के बीच निरंतर बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 अन्य की मृत्यु की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। देश के हर नागरिक की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कटरा में भूस्खलन कब हुआ?
कटरा में भूस्खलन 26 अगस्त को हुआ।
इस भूस्खलन में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस भूस्खलन में 5 लोगों की मृत्यु हुई और 14 लोग घायल हुए।
बचाव कार्य में कौन-कौन शामिल था?
बचाव कार्य में एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन शामिल थे।
क्या वैष्णो देवी यात्रा अभी जारी है?
नहीं, भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
क्या मौसम विभाग ने पहले से चेतावनी दी थी?
हाँ, मौसम विभाग ने बारिश के कारण भूस्खलन की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले