केन्या में कुदरत का कहर: भूस्खलन ने 21 लोगों की जान ली, 30 से ज्यादा लापता?

Click to start listening
केन्या में कुदरत का कहर: भूस्खलन ने 21 लोगों की जान ली, 30 से ज्यादा लापता?

सारांश

केन्या में हालिया भूस्खलन ने 21 लोगों की जान ले ली है और 30 लोग अभी भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है, लेकिन भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानिए इस त्रासदी के बारे में और क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

Key Takeaways

  • 21 लोग भूस्खलन में मारे गए हैं।
  • 30 से ज्यादा लोग लापता हैं।
  • राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं।
  • मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

केन्या, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। केन्या में भूस्खलन के कारण जानमाल को व्यापक नुकसान हुआ है। पश्चिमी केन्या के एल्गेयो मारकवेट काउंटी के विभिन्न हिस्सों में आए भीषण भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग लापता हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय प्रशासन के कैबिनेट सचिव किपचुम्बा मुरकोमेन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

कैबिनेट सचिव मुरकोमेन ने बचाव स्थल पर पत्रकारों से कहा, "इस त्रासदी में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 30 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।"

उन्होंने बताया कि रविवार को फिर से बचाव अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें सेना, पुलिस और स्थानीय समुदायों की टीमें शामिल होंगी। भारी बारिश के कारण काउंटी के कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस आपदा के बाद लगातार भूस्खलन और पहुंच में समस्याओं के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बाधाएं आ रही हैं।

मुरकोमेन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त राहत सामग्री पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही, इमरजेंसी और राहत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और आपातकालीन प्रतिक्रिया के तहत लापता व्यक्तियों की सूचना देने के लिए एक डेस्क स्थापित किया गया है।

केन्या में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे कई घरों में भारी तबाही आई है और कई परिवार विस्थापित हुए हैं। जिन क्षेत्रों में भूस्खलन का जोखिम अधिक है, वहां अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और निकासी संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

केन्या मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इसका विशेष प्रभाव पहाड़ी और नदी क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलेगा।

Point of View

तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रभावित लोगों की सहायता करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय करें।
NationPress
17/02/2026

Frequently Asked Questions

भूस्खलन के कारण कितने लोग प्रभावित हुए हैं?
भूस्खलन के कारण कम से कम 21 लोगों की जान गई है और 30 से ज्यादा लोग लापता हैं।
केन्या में राहत कार्य कैसे चल रहा है?
राहत कार्य में सेना, पुलिस और स्थानीय समुदाय की टीमें शामिल हैं।
क्या भूस्खलन की संभावना फिर से है?
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे भूस्खलन का खतरा जारी है।
Nation Press