कुणाल खेमू: अभिनेता से निर्देशक और अब प्रोडक्शन के नए सफर पर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कुणाल खेमू: अभिनेता से निर्देशक और अब प्रोडक्शन के नए सफर पर

सारांश

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'ड्रोंगो फिल्म्स' की घोषणा की है, जो नई और अनूठी कहानियों को सामने लाने के लिए काम करेगा। जानें उनके सफर के बारे में।

मुख्य बातें

कुणाल खेमू का नया प्रोडक्शन हाउस 'ड्रोंगो फिल्म्स' पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की सफलता नई और अनूठी कहानियों का निर्माण कुणाल का अभिनय और निर्देशन का सफर आगामी फिल्म 'गोलमाल 5' की चर्चा

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड में कई ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने समय के साथ अपने कौशल को नए आयाम दिए हैं। कुछ ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और बाद में निर्देशन या प्रोडक्शन में अपनी पहचान बनाई। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, कुणाल खेमू का।

कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, और बाद में उन्होंने लीड एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अब वह निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं और अपने नए प्रोडक्शन हाउस के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं।

कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'ड्रोंगो फिल्म्स' की घोषणा की। इस नई यात्रा में उनके साथी प्रोड्यूसर चिराग निहलानी भी शामिल हैं। दोनों मिलकर इस बैनर के तहत ऐसी फिल्मों का निर्माण करेंगे, जो नई सोच और अनूठी कहानियों को प्रस्तुत करेंगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि कुणाल ने पिछले वर्ष बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' बनाई थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिली। इस फिल्म ने साबित किया कि कुणाल न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, बल्कि एक कुशल निर्देशक भी हैं, जो दर्शकों की पसंद और कहानी के प्रवाह को समझते हैं। यही अनुभव उन्हें प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत का आत्मविश्वास प्रदान करता है।

अपने नए प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए कुणाल और चिराग ने कहा कि वे ऐसी कहानियाँ प्रस्तुत करना चाहते हैं, जो न केवल मनोरंजक हो, बल्कि दिल को छूने वाली भी हों। उनका लक्ष्य केवल फिल्म निर्माण नहीं, बल्कि ऐसी कहानियों को प्लेटफार्म देना है जो अलग और दर्शकों को नया अनुभव दें।

कुणाल जल्द ही फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे, जिसे प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी बना रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। दर्शकों को एक बार फिर से हास्य और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने की उम्मीद है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुणाल खेमू का नया प्रोडक्शन हाउस कब शुरू हुआ?
कुणाल खेमू ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'ड्रोंगो फिल्म्स' की घोषणा हाल ही में की है।
कुणाल खेमू ने किस फिल्म का निर्देशन किया है?
कुणाल खेमू ने अपनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का निर्देशन किया था।
उनकी आगामी फिल्म कौन सी है?
कुणाल खेमू जल्द ही फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे।
ड्रोंगो फिल्म्स का उद्देश्य क्या है?
ड्रोंगो फिल्म्स का उद्देश्य अनूठी और मनोरंजक कहानियों को दर्शकों के सामने लाना है।
कुणाल खेमू के प्रोडक्शन पार्टनर कौन हैं?
कुणाल खेमू के प्रोडक्शन पार्टनर चिराग निहलानी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले