26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयात-निर्यात में कमी से विदेश नीति की मजबूती का पता चलता है?: कांग्रेस नेता वडेट्टीवार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयात-निर्यात में कमी से विदेश नीति की मजबूती का पता चलता है?: कांग्रेस नेता वडेट्टीवार

सारांश

नागपुर में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सीएम फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आयात और निर्यात में गिरावट से देश की विदेश नीति की मजबूती का संकेत मिलता है। उन्होंने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों पर भी विचार रखा।

मुख्य बातें

आयात-निर्यात में गिरावट का संकेत विदेश नीति की कमजोरी है।
विजय वडेट्टीवार ने डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के संबंधों पर सवाल उठाए।
जाति में बदलाव संभव नहीं है, यह संविधान द्वारा सुरक्षित है।

नागपुर, 6 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत अपनी विदेश नीति खुद बनाता है।' उन्होंने कहा कि आयात और निर्यात दोनों में भारी कमी आई है। इससे स्पष्ट होता है कि देश की विदेश नीति कितनी मजबूत है।

विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि यदि भारत की विदेश नीति मजबूत होती तो आज हमारे देश में आयात और निर्यात में कमी नहीं आती। वर्तमान में इन दोनों में गहरी गिरावट आई है, जो हमारी विदेश नीति की कमजोरी को दर्शाता है।

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पीएम मोदी की प्रशंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप कभी तारीफ तो कभी निंदा करते हैं। इसलिए उनके कहने की कोई खास महत्वता नहीं है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था, तब पीएम मोदी ने क्यों समर्पण किया? डोनाल्ड ट्रंप ने यह बताया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। यह दर्शाता है कि पीएम मोदी किसके दबाव में रहते हैं।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने कहा है कि धर्म बदला जा सकता है, लेकिन जाति नहीं। इस पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने छगन भुजबल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग और दलित समाज के लोगों को समानता के लिए आरक्षण की आवश्यकता होती है, और यह आरक्षण संविधान के माध्यम से सुरक्षित है। जाति में बदलाव संभव नहीं है।

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राहुल गांधी एक निडर व्यक्ति हैं। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भाजपा ने कहा था कि आतंकवादी बिहार में घुस आए हैं और यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया था। सच और झूठ सरकार जानती है, लेकिन राहुल गांधी किसी डर से रुकने वाले नहीं हैं, और सुप्रिया श्रीनेत ने यही साबित किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि आयात-निर्यात में गिरावट से पता चलता है कि भारत की विदेश नीति कितनी मजबूत है।
क्या डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा की?
जी हां, लेकिन वडेट्टीवार का कहना है कि ट्रंप कभी तारीफ तो कभी निंदा करते हैं।
क्या जाति में बदलाव संभव है?
विजय वडेट्टीवार के अनुसार, जाति में बदलाव संभव नहीं है।
राहुल गांधी की यात्रा पर क्या हुआ?
भाजपा ने कहा था कि आतंकवादी बिहार में घुस आए हैं, लेकिन राहुल गांधी यात्रा में रुके नहीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले