27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं? : राहुल गांधी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं? : राहुल गांधी

सारांश

राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के प्रचार के दौरान एनडीए सरकार पर हमला किया, यह कहते हुए कि बिहार के लोग देशभर में मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने जातीय जनगणना और आरक्षण का मुद्दा उठाया और महागठबंधन सरकार के लिए समर्थन मांगा। क्या बिहार के लोग वाकई मजदूरी करने को मजबूर हैं?

मुख्य बातें

बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं।
एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप।
जातीय जनगणना और आरक्षण की जरूरत।
महागठबंधन हर वर्ग की आवाज उठाएगा।
संविधान की रक्षा जरूरी है।

गयाजी, 4 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन गयाजी और औरंगाबाद में जोरदार रैलियां कीं। उन्होंने वजीरगंज और कुटुंबा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए बिहार में 20 वर्षों से सत्ता में मौजूद एनडीए सरकार पर कठोर प्रहार किया।

राहुल गांधी ने कहा कि आप किसी भी प्रदेश में चले जाइए, बिहार के लोग मजदूरी करते हुए मिल जाएंगे। बिहार के लोग पूरे देश में काम कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बिहार के लोग विशाल इमारतें, सड़कें, टनल और फैक्ट्रियां बना रहे हैं। इसका मतलब यह है कि नीतीश कुमार ने यहाँ से रोजगार समाप्त करके बिहार के लोगों को देश का मजदूर बना दिया है।

उन्होंने जातीय जनगणना और आरक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि आप देश की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची बनाते हैं, तो उनमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित और आदिवासी वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। इन कंपनियों में काम करने वाले लोग केवल 10 प्रतिशत की आबादी में से आते हैं। न्यायपालिका हो या ब्यूरोक्रेसी, हर जगह इन्हीं लोगों को स्थान मिलता है।

उन्होंने कहा कि अगर हम देश के 90 प्रतिशत लोगों को विकास में शामिल नहीं करेंगे, तो एक ऐसा हिंदुस्तान बनेगा जहाँ सारा धन दो से तीन लोगों के हाथ में होगा। आजादी से पहले देश में दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, आदिवासियों के पास कोई अधिकार नहीं थे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने जनता के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को संविधान दिया। इस संविधान में अंबेडकर जी, गांधी जी, सरदार पटेल जी, नेहरू जी और सुभाष चंद्र बोस जी की सोच शामिल है। भाजपा और आरएसएस चाहती हैं कि देश में कुछ लोगों का राज हो और बाकी लोग बिना अधिकार के जिएं।

कांग्रेस नेता ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि यह सरकार हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म की होगी। इस सरकार में महिलाओं, किसानों, मजदूरों, युवाओं सहित पूरे बिहार की आवाज़ शामिल होगी। बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को संविधान दिया, जिसमें हर व्यक्ति को एक वोट का अधिकार मिला। लेकिन, सरकार चुनाव आयोग से मिलकर 'वोट चोरी' कर रही है, जो कि संविधान पर हमला है।

उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि ये लोग बिहार में भी 'वोट चोरी' करने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें इन्हें ऐसा करने से रोकना है। हमें मजबूती के साथ डटे रहना है और संविधान की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग वोट चोरी नहीं करेंगे तो चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसे देशभर में चर्चा की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने बिहार में क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं और एनडीए सरकार ने रोजगार खत्म कर दिया है।
जातीय जनगणना का क्या महत्व है?
जातीय जनगणना से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि विभिन्न जातियों के लोग कितने प्रतिशत हैं और उन्हें किस प्रकार की नीतियों की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले