28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी? : सपा सांसद इकरा हसन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी? : सपा सांसद इकरा हसन

सारांश

पूर्णिया में सपा सांसद इक्रा हसन ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने की आशा व्यक्त की है। उन्होंने एनडीए सरकार के 20 वर्षों की असफलताओं पर प्रकाश डालते हुए रोजगार और विकास के मुद्दों पर जोर दिया। जानें आगे क्या होगा इस चुनाव में!

मुख्य बातें

बदलाव की चाहत: बिहार की जनता में बदलाव की लहर है।
रोजगार का मुद्दा : रोजगार बिहार चुनाव का महत्वपूर्ण मुद्दा है।
महागठबंधन की उम्मीद : महागठबंधन सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पूर्णिया, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी की सांसद इक्रा हसन ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को यह दावा किया है कि जनता बदलाव के पक्ष में है और हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

पूर्णिया में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि विकास के लिए बिहार की जनता ने लगातार एनडीए को बिहार की सत्ता सौंपी, लेकिन जनता को हर बार धोखा मिला है। जनता इस बार किसी भी तरह के धोखे में नहीं आएगी और एक ऐसी सरकार का चुनाव करेगी जो प्रदेश में उनके बच्चों को रोजगार सुनिश्चित करे।

सपा सांसद ने एनडीए सरकार के 20 साल के शासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र में रोजगार की बात करती है, लेकिन 20 साल में उन्होंने कितना रोजगार दिया? सच्चाई यह है कि आज भी रोजगार ही बिहार चुनाव में बड़ा मुद्दा है। अगर एनडीए सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया होता तो पलायन कर युवाओं को दूसरे प्रदेश में नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ता।

उन्होंने कहा कि आज भी लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। अपना घर छोड़ दूसरे प्रदेशों की ओर जाना पड़ रहा है। चुनाव में यह मुद्दा विपक्ष की ओर से जोर-शोर से उठाया जा रहा है। एनडीए ने बिहार को पीछे ले जाने का काम किया है, लेकिन महागठबंधन की मजबूत सरकार बिहार को आगे ले जाने का कार्य करेगी।

भाजपा के नेताओं को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में सर्व समाज को सम्मान दिलाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि हम बिहार में सरकार बनाएंगे।

बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद, अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में लग चुके हैं, जो 11 नवंबर को होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार के चुनावी परिदृश्य में महागठबंधन का उभरना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। सपा सांसद इक्रा हसन का यह दावा कि जनता बदलाव के पक्ष में है, इस बात का संकेत है कि बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन की सरकार बनने की संभावनाएं क्या हैं?
सपा सांसद इक्रा हसन ने दावा किया है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है, जिससे महागठबंधन की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
एनडीए सरकार के कार्यकाल में रोजगार के मुद्दे पर क्या कहा गया?
इक्रा हसन ने एनडीए सरकार के 20 साल के कार्यकाल में रोजगार के मुद्दे को उठाया और कहा कि जनता को हर बार धोखा मिला है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले