26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार से 'वोट अधिकार यात्रा' लोकतंत्र को मजबूत बनाएगी?: पवन खेड़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार से 'वोट अधिकार यात्रा' लोकतंत्र को मजबूत बनाएगी?: पवन खेड़ा

सारांश

क्या बिहार से 'वोट अधिकार यात्रा' लोकतंत्र को मजबूत बनाएगी? पवन खेड़ा की इस यात्रा का उद्देश्य आजाद भारत में हर नागरिक को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जानें इस यात्रा के बारे में और लोकतंत्र की दिशा में इसके महत्व को।

मुख्य बातें

पवन खेड़ा का यह प्रयास लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है।
यात्रा का उद्देश्य वोट देने के अधिकार को सुनिश्चित करना है।
जागरूकता फैलाने के लिए यह यात्रा 1300 किलोमीटर की होगी।
सभी नागरिकों को इस यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बिहार का इतिहास लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि रविवार को बिहार के सासाराम से हमारी ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा का आरंभ होने जा रहा है। आजाद भारत में साँस लेना संभव है क्योंकि वोट देना संभव है।

पवन खेड़ा ने कहा कि अगर हम वोट नहीं दे सकते, तो हम आजाद भारत में स्वतंत्रता से साँस भी नहीं ले सकते। यह संघर्ष जो राहुल गांधी जी ने शुरू किया है, इसका उद्देश्य यह है कि आजाद भारत में हर एक नागरिक स्वतंत्रता के साथ साँस ले सके। जिस तरीके से फर्जी वोट जोड़ना और काटना हुआ है, विशेषकर बिहार में, इस पर एसआईआर की जरूरत थी। अब आम लोग भी अपने नाम काटे जाने की बात कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति यह हो गई कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। इंडिया अलायंस के सभी लोगों, एक्टिविस्टों और वोटर प्रतिनिधियों की मांग को चुनाव आयोग को मानना पड़ा। यह हस्तक्षेप माननीय सर्वोच्च न्यायालय का था। खेड़ा ने कहा कि यह षड्यंत्र केवल वोट छीनने का नहीं था, बल्कि हमारी पहचान को छीनने का भी था। आज आप उनका वोट देने का अधिकार छीनोगे, कल सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी भी छीन लोगे।

उन्होंने कहा कि रविवार को शुरू होने वाली यात्रा हमें सचेत करने के लिए है। यह बताने के लिए कि साजिश करने वाले कभी नहीं रुकेंगे। वे वोट चुराने और हमारे अधिकार छीनने की कोशिश करेंगे। इसलिए सजग रहना हर नागरिक और विपक्ष का कर्तव्य है। हमारी यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हो रही है और यह 16 दिन की यात्रा है, जो पटना में 1 सितंबर को एक विशाल रैली में समाप्त होगी। यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हमारे सभी सहयोगी पार्टनर शामिल होंगे।

पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग को आलोचना करते हुए कहा कि आयोग को इस तथाकथित डबल इंजन का एक डिब्बा बनकर नहीं रहना चाहिए। हम इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। आप सभी से आग्रह है कि इस संघर्ष में देश का साथ दें। मैं नहीं कह रहा कांग्रेस या इंडिया अलायंस का साथ दें, मैं कह रहा हूं कि आप इंडिया का साथ दें।

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि बिहार के लोगों से हम आग्रह करते हैं कि यह आपके अधिकार की लड़ाई है। जब भी राहुल जी यात्रा पर निकले हैं, उस समय इस देश के लोकतंत्र ने बदलाव देखा है। अब एक ऐतिहासिक यात्रा शुरू होने जा रही है, तो यह यकीनन लोकतंत्र में एक नई करवट लाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वोट अधिकार यात्रा का उद्देश्य क्या है?
इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को उनके वोट देने के अधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र की मजबूती को सुनिश्चित करना है।
यात्रा कब और कहाँ शुरू होगी?
यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू होगी।
इस यात्रा में कौन-कौन शामिल होंगे?
इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य सहयोगी पार्टनर शामिल होंगे।
यात्रा की अवधि और दूरी क्या है?
यह यात्रा 16 दिन की है और कुल 1300 किलोमीटर की यात्रा होगी।
इस यात्रा का महत्व क्या है?
यह यात्रा लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले