31 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा एकजुट है और पीएम मोदी तथा सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी तरीके से चल रही है?: रणबीर गंगवा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा एकजुट है और पीएम मोदी तथा सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी तरीके से चल रही है?: रणबीर गंगवा

सारांश

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने भाजपा की एकजुटता और पारदर्शिता पर जोर दिया। क्या यह सच है? सड़कों की स्थिति और बिजली दरों पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की। जानें पूरी कहानी!

मुख्य बातें

भाजपा एकजुट है और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया गया है।
सड़कों की स्थिति में सुधार की कोशिश की जा रही है।
बिजली बिलों में कोई बढ़ोतरी छोटे उपभोक्ताओं पर नहीं हुई है।
गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

चंडीगढ़, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय प्रकट की। विधायकों के साथ डिनर पार्टी को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखने से लेकर सड़कों की स्थिति और बिजली के बढ़े हुए बिलों तक, गंगवा ने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी।

रणबीर गंगवा ने स्पष्ट किया कि भाजपा एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों का उत्तर देते हुए विकास कार्यों की प्रगति पर भी ध्यान आकर्षित किया। शक्ति प्रदर्शन या सामान्य समारोह? गंगवा ने विधायकों के साथ हाल ही में आयोजित डिनर पार्टी को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखना गलत है।

उन्होंने कहा, “मुझे न तो इसकी जानकारी थी, न ही मुझे बुलाया गया। यह कोई विशेष बात नहीं है। यह कोई साजिश का विषय नहीं है। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और एकजुट होकर काम कर रहे हैं।”

गंगवा ने जोर देकर कहा कि पार्टी पीएम मोदी और सीएम सैनी के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत का अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा, “हमने जून तक 65 प्रतिशत सड़कों को ठीक करने का लक्ष्य रखा था। कुल 14,300 किलोमीटर सड़कों में से डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) के तहत मरम्मत कराई गई। करीब 6,000 किलोमीटर सड़कों पर काम चल रहा है और 5,000 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह ठीक हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सड़कें इतनी खराब थीं कि पैचवर्क संभव नहीं था, इसलिए उन्हें इस साल के कार्य योजना में शामिल किया गया है। इंद्री हलके के लिए 17 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनके टेंडर जल्द ही शुरू होंगे।

गंगवा ने गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि खराब काम करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ब्लैकलिस्टिंग और रिकवरी शामिल है। बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर विपक्ष के प्रदर्शनों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

उन्होंने कहा, “किसानों और छोटे उपभोक्ताओं (2 किलोवाट तक) के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। न्यूनतम शुल्क भी समाप्त कर दिया गया है।”

गंगवा ने विपक्ष से सवाल किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब बिजली दरें क्या थीं?

मंत्री ने दावा किया कि मामूली बढ़ोतरी सामान्य महंगाई के हिसाब से की गई है और यह केवल बड़े उपभोक्ताओं पर लागू है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास न तो एकजुट नेतृत्व है, न ही जनता का विश्वास। उनके गुट आपस में ही लड़ते हैं।”

उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा भाजपा के साथ है और विपक्ष का प्रदर्शन केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रयास है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भाजपा सच में एकजुट है?
हाँ, रणबीर गंगवा ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
सड़कों की स्थिति क्या है?
गंगवा के अनुसार, सड़कों की मरम्मत का अभियान चल रहा है और 65% सड़कों को ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है।
बिजली के बढ़े हुए बिलों का क्या कारण है?
गंगवा ने बताया कि बिजली दरों में केवल बड़े उपभोक्ताओं के लिए मामूली बढ़ोतरी की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले