30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा में आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है? संजय सरावगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा में आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है? संजय सरावगी

सारांश

भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आम कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एनडीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। क्या भाजपा वास्तव में कार्यकर्ताओं के लिए एक समान अवसर प्रदान करती है?

मुख्य बातें

भाजपा में आम कार्यकर्ता को अवसर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा एनडीए की नीतियों का प्रचार

समस्तीपुर, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी गुरुवार को समस्तीपुर आए, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

समस्तीपुर में उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और एनडीए सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के विषय पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार हो या बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार, समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। इन कार्यों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं पर है।

उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिले में 10 जनवरी तक एनडीए प्रेस वार्ता करेगी। विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां आम कार्यकर्ता भी अपने काम की बदौलत पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यहाँ परिवार और जाति का कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने इसका वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। हमारी पार्टी विचारधारा वाली पार्टी है, जिसे हम सत्ता में आने के बाद भी नहीं छोड़ते हैं। जब सत्ता में आते हैं तो उस विचारधारा को लेकर आगे बढ़ते हैं। भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विकसित भारत गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण यानी विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष कोई भी अच्छे कामों का विरोध करता है। आज यही कारण है कि विपक्ष का सूपड़ा साफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रामक बातें कर विरोध कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भाजपा में आम कार्यकर्ता को ऊँचे पद पर पहुंचने का मौका मिलता है?
हाँ, भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ आम कार्यकर्ता को अपने काम के आधार पर ऊँचे पदों पर पहुँचने का अवसर मिलता है।
एनडीए की योजनाओं को कैसे प्रचारित किया जा रहा है?
भाजपा कार्यकर्ता एनडीए की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले