15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या निष्पक्ष मतगणना से महागठबंधन की सरकार बन रही है: तेजस्वी यादव?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या निष्पक्ष मतगणना से महागठबंधन की सरकार बन रही है: तेजस्वी यादव?

सारांश

तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया है, साथ ही निष्पक्ष मतगणना की जरूरत पर जोर दिया है। क्या वाकई में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है? जानिए इस महत्वपूर्ण विषय पर उनकी बातें।

मुख्य बातें

महागठबंधन की सरकार बनने का दावा निष्पक्ष मतगणना की अपील बिहार विधानसभा की कुल सीटें 243 हैं मतगणना 14 नवंबर को होगी सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच मुख्य मुकाबला

पटना, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मतगणना से पहले गुरुवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बन रही है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों और चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना कराने की अपील की।

तेजस्वी ने कहा, "बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। हमारे कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर मुस्तैद हैं और चौंकन्ने हैं। अगर कोई 2020 की तरह कोई अधिकारी गलत काम करेगा, अन्याय करेगा या किसी के इशारे पर काम करेगा, तो जनता पांव पर खड़ी है। जो ईमानदारी से काम करेगा, उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।"

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराएं। भाजपा के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष होकर वोटों की गिनती करवाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सीटों पर जहां संघर्षपूर्ण मुकाबला है, वहां पर काउंटिंग धीरे करवाने की साजिश हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले, 6 नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी पक्षों को समान अवसर मिले। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मुख्य तत्व है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने क्या दावा किया है?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार महागठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।
बिहार में कितनी विधानसभा सीटें हैं?
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले