27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, क्या इस चुनाव के बाद जदयू हो जाएगी साफ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, क्या इस चुनाव के बाद जदयू हो जाएगी साफ?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने एक महत्वाकांक्षी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी एकजुटता का उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना नहीं, बल्कि बिहार का विकास करना है।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास की बात की।
महागठबंधन की एकजुटता का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि विकास है।
एनडीए की कमजोरी और जदयू का भविष्य संदिग्ध है।
बिहार की समस्याएं गंभीर हैं, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में।
तेजस्वी यादव का आत्मविश्वास चुनावी परिदृश्य को बदल सकता है।

पटना, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि हम लोग सरकार बनाने या मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को मजबूत बनाने के लिए एकजुट हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने उन पर फिर से विश्वास किया है।

उन्होंने महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में सहयोगी दलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सभी लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और एक साथ मिलकर 20 साल की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

उन्होंने एनडीए में संयुक्त प्रेस वार्ता की कमी पर सवाल उठाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तक एनडीए की ओर से न तो कोई संयुक्त प्रेस वार्ता की गई है और न ही मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। अभी तक भाजपा के किसी नेता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर नहीं लगाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो स्पष्ट किया है कि विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 20 सालों से एनडीए सीएम के चेहरे की घोषणा कर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद जदयू समाप्त हो जाएगी।

बिहार की समस्याओं का जिक्र करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां पढ़ाई, कमाई, और दवाई की व्यवस्था नहीं है। बिहार आज भी पिछड़े राज्य की श्रेणी में है, और भ्रष्टाचार भी बढ़ा है।

इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। महागठबंधन का एकजुट होना और बिहार की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना, निश्चित रूप से चुनावी परिदृश्य को प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का उद्देश्य सरकार बनाना नहीं, बल्कि बिहार का विकास करना है।
क्या जदयू चुनाव के बाद समाप्त हो जाएगी?
तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस चुनाव के बाद जदयू समाप्त हो जाएगी।
बिहार की समस्याएं क्या हैं?
बिहार में पढ़ाई, कमाई, और दवाई की व्यवस्था की कमी है और भ्रष्टाचार भी बढ़ा है।
महागठबंधन में कौन-कौन शामिल है?
महागठबंधन में राजद और वीआईपी जैसे दल शामिल हैं।
तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का क्या मौका है?
अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले