4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हार के डर से आरोप लगा रहे हैं? : नित्यानंद राय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हार के डर से आरोप लगा रहे हैं? : नित्यानंद राय

सारांश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बिहार की जनता के साथ खिलवाड़ करने वाले इन नेताओं के खिलाफ उन्होंने सख्त बातें कहीं। क्या सच में ये नेता हार के डर से आरोप लगा रहे हैं?

मुख्य बातें

नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आरोपों का कड़ा विरोध किया।
Bihar की जनता की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।
विपक्ष हार के डर से झूठे आरोप लगा रहे हैं।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में सत्यता का महत्व।
बिहार के विकास में कांग्रेस और राजद का क्या योगदान है?

पटना, 24 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के 'वोट चोरी' के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बिहार की जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर इन दोनों नेताओं में हिम्मत है तो हकीकत को बयां करें। विपक्ष के लोग हार के डर की हताशा में झूठे आरोप लगा रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, बिहार की जनता भली-भांति इन दोनों को पहचानती और जानती है। इन दोनों लोगों ने अपने शासनकाल में बिहार के लोगों को जंगलराज, गुंडाराज और कुशासन देने का काम किया है, जिसे बिहार की जनता भूली नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार के लोगों ने इन दोनों नेताओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इसी हताशा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने दोनों नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह अपने शासनकाल की उपलब्धियों की बात करें। बिहार के लोगों को बताएं कि जब यूपीए की सरकार केंद्र में थी तो राज्य के लोगों को क्या मिला? तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को बताएं कि जब उनकी सरकार 1990 से 2005 में थी तो बिहार के लोगों के लिए क्या किया?

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के विकास के लिए इन दोनों नेताओं और कांग्रेस-राजद दोनों पार्टियों का क्या योगदान है, इसके बारे में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान क्यों नहीं बता रहे? कांग्रेस और राजद को विकास विरोधी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज जब बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है तो बिहार को पीछे धकेलने की सुनियोजित साजिश यह दोनों नेता कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

सत्यता की पहचान करना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नित्यानंद राय ने किस प्रकार के आरोपों का विरोध किया?
नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के 'वोट चोरी' के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई।
क्या बिहार की जनता इन नेताओं को पहचानती है?
हाँ, नित्यानंद राय के अनुसार, बिहार की जनता भली-भांति इन नेताओं को पहचानती है।
क्या नित्यानंद राय ने इन नेताओं को चुनौती दी?
हाँ, उन्होंने दोनों नेताओं को अपने शासनकाल की उपलब्धियों पर बात करने की चुनौती दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले