26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल और तेजस्वी साजिश के तहत चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं?: शाहनवाज हुसैन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल और तेजस्वी साजिश के तहत चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं?: शाहनवाज हुसैन

सारांश

क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनाव आयोग पर साजिश के तहत आरोप लगा रहे हैं? जानें भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का क्या कहना है। बिहार विधानसभा चुनाव में हो रहे विवाद और विपक्ष के आरोपों की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर आरोप हैं कि वे चुनाव आयोग के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है।
बिहार में कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर सकारात्मक बातें सामने आई हैं।
विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है और यह सरकार की अनियमितताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर लोग उत्साहित हैं।

नई दिल्ली, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर लगातार पक्षपात का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने आयोग पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत दोनों आयोग को निशाना बना रहे हैं।

राष्ट्र प्रेस के साथ शुक्रवार को बातचीत में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार कर ली है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव के बाद हार मान ली थी और इस मामले के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था। तेजस्वी को पता चल गया है कि इस चुनाव में उनकी बुरी हार होने वाली है, इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग को निशाना बनाया है। अगर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कोई दस्तावेज गुम हो जाता है, तो बड़ा विवाद उत्पन्न हो जाता है। कुछ यूट्यूबर भी भ्रम फैला रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है। वोटर वेरिफिकेशन का काम शांति से पूरा होगा।

बिहार की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है, सुशासन है। पिछले 20 वर्षों में बिहार सरकार ने जंगलराज से बाहर निकालकर सुशासन स्थापित किया है। नीतीश कुमार अपराध और अपराधियों से कभी समझौता नहीं करते हैं। निजी अस्पताल में हुई घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

संसद के मानसून सत्र की विपक्ष की वर्चुअल बैठक पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह मुद्दाविहीन विपक्ष है। यह केवल सरकार की आलोचना कर सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस ने इस पर भी सवाल उठाए।

अमेरिका द्वारा पाकिस्तानी गुट टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। हर मंच पर आतंकियों के खिलाफ भारत अपनी आवाज उठाता है।

हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच हुई बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दाल यहां नहीं गलने वाली है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है। असम की जनता अपने सीएम से प्यार करती है। जेल जाने की धमकी दे रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बता रहे हैं। चुनाव के समय इनके कार्यकर्ता गीदड़ बनकर भाग जाते हैं।

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशी और उल्लास है कि देश के प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा बार किसी राज्य का दौरा किया है, तो वह है हमारा बिहार। वह इस राज्य से प्यार करते हैं, लगाव रखते हैं। उन्होंने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। यहाँ डबल इंजन की सरकार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें निष्पक्षता और पारदर्शिता की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सही आरोप लगाए हैं?
इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दृष्टिकोण हैं। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि ये आरोप साजिश के तहत हैं।
बिहार में कानून व्यवस्था कैसी है?
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, बिहार में कानून का राज और सुशासन है।
क्या चुनाव आयोग का काम सही तरीके से हो रहा है?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है और वोटर वेरिफिकेशन शांति से होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले