26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चुनाव आयोग के खिलाफ कानूनी लड़ाई में साथ जुड़ेंगे राहुल गांधी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चुनाव आयोग के खिलाफ कानूनी लड़ाई में साथ जुड़ेंगे राहुल गांधी?

सारांश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान की धांधली के आरोपों के बीच, प्रकाश आंबेडकर ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे उनके साथ आकर इस महत्वपूर्ण मुद्दे का सामना करें। क्या यह गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनाएगा?

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रकाश आंबेडकर ने कानूनी लड़ाई में समर्थन की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट में वोटिंग धांधली के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
सभी दलों को मिलकर चुनाव आयोग को चुनौती देनी चाहिए।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता आवश्यक है।

भोपाल, 8 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता धांधली को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने राहुल गांधी से अपील की है कि वे उनके साथ आकर इस मुद्दे पर एकजुट हों। आंबेडकर ने सुप्रीम कोर्ट में वोटों की धांधली के खिलाफ एक रिट पिटीशन दायर की है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से समर्थन की मांग की है।

प्रकाश आंबेडकर ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि हम चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे थे। 76 लाख वोट मतदान समय समाप्त होने के बाद डाले गए थे। इस पर हमने सवाल उठाया और चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा था, लेकिन हमें बताया गया कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके बाद हम हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की योजना बना रहे थे। इस दौरान हमने कांग्रेस समेत अन्य दलों को भी इसकी जानकारी दी कि यह हमारे मुद्दे हैं। सभी को चुनाव आयोग को चुनौती देने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हम अकेले थे, केवल वंचित बहुजन अघाड़ी ही इस मुद्दे को उठा रहा था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। संभावना है कि अगले सप्ताह सुनवाई होगी, और हमें इससे उम्मीद है। असली मुद्दा यह है कि सभी राजनीतिक दल जो ईवीएम और चुनाव आयोग का विरोध कर रहे हैं, हमें उनसे एकजुट होने का आग्रह करते हैं। आप जो जनता के बीच कह रहे हैं, उसे कोर्ट में भी कहें, ताकि कोर्ट पर दबाव बन सके और सही तथ्य सामने आ सके। अगर अन्य दल भी हमारे साथ आएंगे तो वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच संवाद करने से यह फर्जीवाड़ा नहीं रुकेगा। मुद्दा यह है कि सिस्टम बिगड़ा हुआ है, और कोर्ट को इसे सुधारने का अधिकार है। अगर कोर्ट से सख्त कार्रवाई होती है तो भविष्य में धांधली नहीं होगी।

प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स के जरिए राहुल से यह अपील की है कि कांग्रेस की लड़ाई भी ईवीएम और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ है, जिसका हम स्वागत करते हैं। इसलिए अपने मुद्दों को लेकर वे वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के साथ जुड़ें, ताकि इससे सुप्रीम कोर्ट में एक दबाव बने और सभी को न्याय मिल सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के चुनावी तंत्र की विश्वसनीयता से जुड़ा है। हमें सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इस धांधली के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। यह समय एकजुट होने का है, ताकि हम अपने लोकतंत्र की रक्षा कर सकें।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए हैं?
राहुल गांधी ने मतदान की धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि 76 लाख वोट मतदान समय समाप्त होने के बाद डाले गए।
प्रकाश आंबेडकर का क्या कहना है?
प्रकाश आंबेडकर ने राहुल गांधी से अपील की है कि वे उनके साथ आकर इस मुद्दे का सामना करें और सुप्रीम कोर्ट में उनका समर्थन करें।
क्या यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है?
हाँ, प्रकाश आंबेडकर ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की है और अगली सुनवाई की उम्मीद है।
क्या अन्य राजनीतिक दलों को भी शामिल होना चाहिए?
जी हाँ, सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि सही तथ्य सामने आ सकें।
इस मुद्दे का क्या सामाजिक महत्व है?
यह मुद्दा हमारे लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने और चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले