15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ करेगी? : जफर इस्लाम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ करेगी? : जफर इस्लाम

सारांश

भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने राहुल गांधी की विदेश से भारत को बदनाम करने वाली टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। क्या यह कांग्रेस के लिए एक नई चुनौती है?

मुख्य बातें

राहुल गांधी की विदेश में की गई टिप्पणियाँ विवादित हैं।
भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने उनकी निंदा की है।
भारत की जनता का विश्वास राहुल गांधी पर कमजोर होता जा रहा है।
कांग्रेस की हार के पीछे के कारणों को समझना महत्वपूर्ण है।
राजनीतिक बयानबाजी के प्रति नेताओं को सतर्क रहना चाहिए।

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के प्रवक्ता जफर इस्लाम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश से भारत को बदनाम करने वाली टिप्पणियों की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब भी कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना करना पड़ता है, जैसे अभी हाल ही में बिहार में हुई हार, तो राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्हें यह अच्छी तरह पता है कि जनता समझती है कि कांग्रेस की हार के पीछे क्या कारण हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच रहकर उनके कल्याण के लिए कार्य करती है, जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता केवल गांधी परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। राहुल गांधी को आने वाले समय में और भी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने पीएम मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने शासन में देश को गिराने का काम किया। राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान से उन्हें नुकसान होगा, और जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के मुद्दे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर जफर इस्लाम ने सवाल उठाया कि वे इस पर चुप क्यों हैं? उन्हें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए, जो कि बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है। यह मुद्दा हर मंच पर उठाना चाहिए। यूनाइटेड नेशंस इस पर बोल रहा है, लेकिन ये लोग क्यों चुप हैं? उनका दोहरा मापदंड सामने आता है।

ईवीएम और वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब ईवीएम की बात की जाती है, तो चुनाव आयोग कहता है कि कोई कमी है तो दिखाइए। लेकिन, कुछ भी दिखा नहीं पाते हैं और जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त नहीं है। वे समाज को तोड़कर राजनीति करते हैं। हर चुनाव में हार का ठीकरा राहुल गांधी ईवीएम पर फोड़ते हैं। बिहार में 'वोट चोरी' का नारा लगाया, लेकिन यह सच नहीं था। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नहीं उतरा। केवल विदेश में ही वे बोल सकते हैं। बिहार की जनता ने कांग्रेस को समेट दिया है।

एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों पर जफर इस्लाम ने कहा कि एजेंसियां अपने तरीके से काम करती हैं। बिना तथ्यों के आधार पर वे कार्य नहीं करतीं। हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने विदेश में क्या कहा?
राहुल गांधी ने विदेश में भारत को बदनाम करने वाली टिप्पणियाँ की हैं, जिन्हें भाजपा के प्रवक्ता ने निंदा की है।
जफर इस्लाम का राहुल गांधी पर क्या आरोप है?
जफर इस्लाम का कहना है कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद विदेशी धरती पर जाकर भारत को बदनाम करते हैं।
क्या भारत की जनता राहुल गांधी को माफ कर देगी?
जफर इस्लाम का मानना है कि भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले