क्या विपक्ष बिहार की जनता को गुमराह कर पाएगा? गिरिराज सिंह का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विपक्ष बिहार की जनता को गुमराह कर पाएगा? गिरिराज सिंह का बयान

सारांश

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने महागठबंधन की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विपक्षी दल बिहार की जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे। उनका मानना है कि प्रदेश में पिछले 20 साल में विकास की गति तेज हुई है और जनता शांति चाहती है।

मुख्य बातें

बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे विपक्षी दलों की आलोचना।
गिरिराज सिंह ने बिहार के विकास के लिए भाजपा की उपलब्धियों को बताया।
महागठबंधन के नेताओं पर राजनीतिक लाभ के लिए जनता को भ्रमित करने का आरोप।
प्रदेश में अमन , चैन और शांति की आवश्यकता।
भाजपा की सरकार ने बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है।

पटना, 6 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के अनुभवी नेता गिरिराज सिंह ने महागठबंधन की बैठक पर आलोचना करते हुए सवाल उठाया है कि बिहार की जनता इन नेताओं को क्यों वोट देगी? यह तब है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि तेजस्वी यादव भी चुनाव के बाद कहीं न कहीं घूमने निकल जाएंगे।

गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि महागठबंधन के नेताओं को मेरा यही सुझाव है कि वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें। क्योंकि इन लोगों को बिहार में कुछ भी प्राप्त नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार की सत्ता में एक या दो नहीं, बल्कि 15 साल तक रहे हैं, और 20 साल से हमारी भी सरकार है। मैं इन लोगों को चुनौती देता हूं कि वे आएं और हमारे साथ बिहार से संबंधित मुद्दों पर बहस करें। बिहार के विकास पर खुलकर चर्चा करें। मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि पिछले 20 साल में प्रदेश की जनता के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। हमारे शासन में प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है।

गिरिराज सिंह ने 'एसआईआर' को लेकर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने केवल बिहार में राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

भाजपा नेता ने कहा कि इन लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए कई आरोप लगाए, लेकिन एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाए। उन्हें लगता है कि ऐसा करके वे प्रदेश में राजनीतिक लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इन लोगों को कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोग अमन, चैन और शांति चाहते हैं, लेकिन ये लोग अब प्रदेश की जनता को गुमराह करके इन सभी चीजों को नष्ट करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक हमारी सरकार सूबे में है, हम इन लोगों की इच्छाओं को किसी भी स्थिति में पूरा नहीं होने देंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह जरूरी है कि जनता जागरूक रहे और अपने अधिकारों के प्रति सजग बने।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए?
गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह का क्या कहना है बिहार के विकास के बारे में?
उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में विकास की गति तेज हुई है और जनता के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।
क्या तेजस्वी यादव भी कहीं घूमने जाएंगे?
गिरिराज सिंह ने आशंका व्यक्त की है कि तेजस्वी यादव चुनाव बाद कहीं घूमने जा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 घंटे पहले
  2. 8 घंटे पहले
  3. 8 घंटे पहले
  4. 8 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले