1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीशान कादरी ने तान्या मित्तल के खेल पर अपनी राय दी? कंटेस्टेंट फूट-फूटकर रोईं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीशान कादरी ने तान्या मित्तल के खेल पर अपनी राय दी? कंटेस्टेंट फूट-फूटकर रोईं

सारांश

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल की खेल शैली पर जीशान कादरी की टिप्पणी ने उन्हें भावुक कर दिया। जानिए पूरी कहानी और क्या कह रहे हैं अन्य कंटेस्टेंट।

मुख्य बातें

जीशान कादरी ने तान्या से कहा कि उन्हें खुद की लड़ाई लड़नी चाहिए।
तान्या मित्तल ने जीशान की आलोचना पर रोना शुरू कर दिया।
बिग बॉस में खेल की गंभीरता और भावनाएं दोनों देखने को मिलती हैं।
तान्या ने जीशान को पलटीबाज कहा, जिससे माहौल और गर्म हो गया।
जीशान की सलाह से तान्या को खेल में सुधार करने की संभावना है।

मुंबई, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट जीशान कादरी और तान्या मित्तल अच्छे दोस्त बन गए हैं।

हाल ही में इसका एक प्रोमो जारी किया गया। इसमें जीशान कादरी बिग बॉस हाउस में उनके अब तक के गेम का रिव्यू करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद तान्या फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं।

इसमें जीशान तान्या को समझाते हुए कहते हैं कि उन्हें यहाँ पर अपने लिए खड़ा होना सीखना चाहिए, खुद की लड़ाई लड़नी चाहिए, और बार-बार पलटी नहीं मारनी चाहिए।

जीशान ने तान्या से यह भी पूछा कि उन्होंने कुनिका के साथ हुई बहस का एक अहम हिस्सा क्यों नहीं बताया, जबकि बहस के दौरान कुनिका ने उन्हें जवाब दिया था। जीशान ने कहा कि पूरी कहानी उन्हें बसीर ने बताई थी और यह भी पसंद नहीं आया कि तान्या ने उनसे बहस का एक अहम हिस्सा कैसे छिपाया। इस पर तान्या ने मजाक करते हुए जीशान को पलटीबाज कहा।

अपनी इतनी आलोचना वह सह नहीं पाई और वीडियो में जीशान से जाते हुए जोर-जोर से कहती दिखीं कि अभी वो गेम सीख रही हैं और धीरे-धीरे लोगों को जवाब देना भी सीख रही हैं। जीशान इस बात से नाराज दिखे कि तान्या उनके सुझाव को सही से समझी नहीं और उन पर चिल्लाने लगीं।

इसके बाद जीशान नीलम को बताते हैं कि तान्या द्वारा पूरी घटना का खुलासा न करना एक गलत तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद बात-बात पर फ्लिप करती हैं और फिर दूसरों को ‘फ्लिपर’ कहती हैं, इससे उनका काम नहीं चलेगा।

इसके बाद वीडियो में तान्या रोती हुई कहती हैं कि उनसे ऐसा नहीं होता है, वे इस तरह के लोगों के साथ पहले कभी नहीं रही हैं।

बता दें कि जब से बिग बॉस-19 की शुरुआत हुई है, तब से जीशान तान्या को खूब सलाह देते आ रहे हैं। वह शो में उनके मेंटर की भूमिका में दिखे हैं। तान्या भी अपनी हर बात उनसे शेयर करती नजर आई हैं।

आप बिग बॉस-19 को रोजाना रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खेल की रणनीति और दोस्ती पर भी सवाल उठाता है।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बॉस 19 में जीशान कादरी की भूमिका क्या है?
जीशान कादरी शो में तान्या मित्तल के मेंटर की भूमिका में हैं और उन्हें खेल में सलाह देते हैं।
तान्या मित्तल क्यों रोईं?
तान्या ने जीशान की आलोचना को सहन नहीं कर पाईं और भावुक होकर रो पड़ीं।
बिग बॉस 19 का प्रसारण कब होता है?
बिग बॉस 19 का प्रसारण रोजाना रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले