2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अशनूर कौर ने तान्या मित्तल की मिमिक्री कर घरवालों को हंसी में लोटपोट किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अशनूर कौर ने तान्या मित्तल की मिमिक्री कर घरवालों को हंसी में लोटपोट किया?

सारांश

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर की तान्या मित्तल की मिमिक्री ने सबको लोटपोट कर दिया। जानिए कैसे अशनूर ने घरवालों के बीच हंसी का माहौल बनाया।

मुख्य बातें

अशनूर कौर का तान्या मित्तल की मिमिक्री ने सबको हंसी में लोटपोट किया।
बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क की झलक भी देखने को मिली।
घरवालों के बीच तनाव और मनोरंजन का माहौल बना रहा।

मुंबई, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिग बॉस 19 के घर में दर्शकों को हमेशा मनोरंजन, ड्रामा और हंसी का भरपूर मजा मिलता है। हाल ही में गुरुवार को मेकर्स ने दो नए प्रोमो जारी किए हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र अशनूर कौर का प्रोमो है, जिसमें वह घर की प्रतियोगी तान्या मित्तल की मिमिक्री करती हुई नजर आ रही हैं।

अशनूर ने तान्या के हाव-भाव, उनकी बातें करने के अंदाज और छोटे-छोटे इशारों को इतनी कुशलता से कॉपी किया है कि घर में मौजूद सभी लोग हंसी नहीं रोक पाए।

जियो हॉटस्टार पर जारी प्रोमो में, अशनूर पहले घरवालों के पास जाकर सभी को इलायची वाला पानी और चाय परोसती हैं। वह तान्या की खराब इंग्लिश का मजाक बनाते हुए कहती हैं, "मुझे स्पेलिंग नहीं पता, लेकिन मैं वो शब्द यूज करूंगी।" इसके बाद, वह अमाल के पास इलायची चाय लेकर जाती हैं।

जब अशनूर को तान्या के अंदाज में देख अमाल वहां से भागने लगता है, तो अशनूर उसके पीछे दौड़ती हैं और पास बैठकर कहानी सुनाने लगती हैं। इस दौरान वह कहती हैं, "एक था राजा, एक थी रानी।"

अशनूर को बीच में टोकते हुए अमाल कहता है, "दोनों मर गए, खत्म कहानी।" इसके बाद, तान्या की मिमिक्री करते हुए अशनूर कहती हैं कि हर बार नेगेटिव नहीं सोचते। यह देखकर घरवाले हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

वहीं, दूसरे प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क की झलक दिखाई गई है। इस टास्क में घरवालों को गिटार के आकार के मंच पर अपनी जगह बनानी होती है और बैकग्राउंड में म्यूजिक चलता रहता है। फरहाना और मृदुल एक-दूसरे को धक्का देते दिखाई देते हैं, वहीं कुनिका सदानंद और नीलम गिरी, मिलकर अभिषेक को बाहर कर देती हैं।

इसके अलावा, प्रोमो में फरहाना गौरव खन्ना पर तंज करते हुए कहती हैं कि "जीके का स्टैंडर्ड भी गिर गया है, इसलिए ऐसा बोल रहा है।" कुल मिलाकर, आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ घरवालों के बीच तनाव और झगड़े देखने को मिलेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि घरवालों के बीच एक सकारात्मक माहौल भी बनाया। इस तरह के मनोरंजन से दर्शकों को हंसने का मौका मिलता है, जबकि घर के अंदर की राजनीति और तनाव को भी उजागर किया जाता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो कब जारी हुआ?
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो 6 नवंबर को जारी हुआ।
अशनूर कौर ने किसकी मिमिक्री की?
अशनूर कौर ने तान्या मित्तल की मिमिक्री की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले