30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिग बॉस 19 के <b>टॉक्सिक माहौल</b> ने अशनूर कौर के आत्मविश्वास को प्रभावित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिग बॉस 19 के <b>टॉक्सिक माहौल</b> ने अशनूर कौर के आत्मविश्वास को प्रभावित किया?

सारांश

अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 के अनुभवों को साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने आत्मविश्वास और शरीर की छवि पर दबाव के बारे में खुलकर बात की। जानें कैसे उन्होंने इस टॉक्सिक माहौल का सामना किया और खुद को स्वीकार किया।

मुख्य बातें

अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 में अनुभव साझा किया।
बॉडी इमेज पर दबाव का सामना किया।
असली कॉन्फिडेंस आंतरिक होता है।
फिटनेस और डाइट पर कई प्रयास किए।
बॉडी शेमिंग से जूझा।

मुंबई, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टेलीविजन इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री अशनूर कौर हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 19 में दिखाई दी थीं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी बॉडी इमेज, सेल्फ कॉन्फिडेंस और खुद को अपनाने के सफर के बारे में दिल छू लेने वाली बातें साझा कीं।

अशनूर ने बताया कि बचपन से ही उन पर लोगों की नजरों में बड़े होने का दबाव रहा है। मनोरंजन जगत और समाज की अपेक्षाओं के बीच अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखना आसान नहीं था।

उन्होंने कहा, "हमारे मन में कई बातें उत्पन्न होती हैं और कई तरह के दुख-दर्द हमारे शरीर में जमा होने लगते हैं। इसके लिए अपने आप के साथ नरमी से पेश आना महत्वपूर्ण है, खुद को समय दें और मन को शांत रखें।"

अशनूर कुछ समय पहले रियलिटी शो बिग बॉस 19 में गई थीं, जहां उनके शरीर को लेकर कुछ आलोचनाएं हुई थीं। शो के माहौल के बारे में सोहा ने सवाल पूछे, जिसका जवाब देते हुए अशनूर ने कहा, "शो का माहौल काफी टॉक्सिक था। घर के अंदर के लोग, चाहे वे कितने भी अच्छे दिखें, फिर भी उन्हें लगता है कि वे काफी अच्छे नहीं हैं और यह दुखद है।”

इसके बाद अशनूर ने फिटनेस और डाइट ट्रेंड्स पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर तरह की डाइट और वर्कआउट आजमाए, लेकिन कुछ भी लंबे समय तक काम नहीं आया। उन्होंने कहा, "मैंने सचमुच सब कुछ आजमाया। खुद को टैप करने से लेकर वॉटर डाइट पर रहने तक, कीटो और कई अलग-अलग वर्कआउट। ट्रेनर भी बदल लिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।"

अशनूर का मानना है कि असली कॉन्फिडेंस बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से आता है। उन्होंने बॉडी शेमिंग और मानसिक ट्रॉमा से जूझते हुए खुद को स्वीकार करने की यात्रा साझा की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 के बारे में क्या कहा?
अशनूर ने कहा कि बिग बॉस 19 का माहौल काफी टॉक्सिक था और उन्होंने शरीर की छवि पर समाज के दबाव के बारे में बात की।
अशनूर ने आत्मविश्वास के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि असली कॉन्फिडेंस बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से आता है।
अशनूर ने फिटनेस और डाइट पर क्या अनुभव साझा किए?
उन्होंने बताया कि उन्होंने कई प्रकार की डाइट और वर्कआउट आजमाए लेकिन कुछ भी लंबे समय तक काम नहीं आया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले