क्या बिग बॉस 19 में अशनूर कौर को लेकर हुआ विवाद? अमाल और अभिषेक में हुई भिड़ंत
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी का प्रसिद्ध और विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय अपने शानदार टास्क और ट्विस्ट के कारण खूब चर्चा में है। इस शो में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और जबरदस्त बहस देखने को मिलती हैं। इस बार भी शो के अंदर घरवालों के बीच बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जियो हॉटस्टार द्वारा जारी प्रोमो वीडियो में अभिषेक बजाज और अ amal मलिक के बीच तीखी बहस और झगड़ाकैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौच करते हुए शारीरिक रूप से भी भिड़ गए। इस पूरे विवाद की वजह अशनूर कौर से जुड़ा एक कमेंट था। दरअसल, अमाल ने अशनूर के जरिए अभिषेक को कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर वह भड़क उठे। दोनों के बीच हुई बहस इतनी तीव्र हो गई कि घर के बाकी सदस्यों को उन्हें रोकना पड़ा।
घरवालों की कई कोशिशों के बावजूद भी अभिषेक और अमाल की लड़ाई नहीं रुकी, और अंततः बिग बॉस को टास्क ही रद्द करना पड़ा।
इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अमाल मलिक ने अशनूर को लेकर अभिषेक पर एक तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी अभिषेक कुछ बोलते हैं, तो अशनूर को ऐसा लगता है जैसे वह भौंक रहा हो। इस बात से अभिषेक भड़क उठते हैं और शब्दों के जरिए उनके तंज का पलटवार करते हैं। इस बीच उनकी यह तकरार हाथापाई का रूप ले लेती है, जिससे घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है।
बिग बॉस से जुड़े अन्य सूत्रों के अनुसार, इस लड़ाई के बाद बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क को रोक देते हैं और उसी समय फरहाना भट्ट को एक हफ्ते के लिए कैप्टन बनाए जाने का फैसला लेते हैं।