27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हरपाल सिंह के जन्मदिन पर लाफ्टर शेफ्स ने किया अनोखा चैलेंज, चाय बनेगी इस्त्री पर!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हरपाल सिंह के जन्मदिन पर लाफ्टर शेफ्स ने किया अनोखा चैलेंज, चाय बनेगी इस्त्री पर!

सारांश

हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन लाफ्टर शेफ्स में अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस बार चाय बनाने का चैलेंज इस्त्री पर था, जो सबको चौंका दिया। जानें इस मजेदार एपिसोड की खास बातें।

मुख्य बातें

हरपाल सिंह का जन्मदिन लाफ्टर शेफ्स में मनाया गया।
चाय बनाने का अनोखा चैलेंज इस्त्री पर था।
कृष्णा अभिषेक ने मजेदार अंदाज में बधाई दी।
शो में प्रतियोगियों का उत्साह देखने लायक था।

मुंबई, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' एक ऐसा मनोरंजन शो है, जहाँ खाना बनाने के साथ-साथ हंसी का तड़का भी लगाया जाता है। यही कारण है कि यह प्रोग्राम तेजी से दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हो रहा है। हर एपिसोड में कुछ नया और मजेदार देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। इस बार का एपिसोड और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसमें शो के जज और नामी शेफ हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन विशेष ढंग से मनाया जा रहा है।

इस खास अवसर की झलक चैनल कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। वीडियो में दिखाया गया है कि शो के सभी प्रतियोगी नाचते-गाते हुए एंट्री लेते हैं और पूरे उत्साह के साथ शेफ हरपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब प्रसिद्ध कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने खास अंदाज में हरपाल को जन्मदिन की बधाई देते हैं। वह मजाकिया लहजे में कहते हैं, 'पचास का चावल, साठ की दाल… जोर से बोलो हैप्पी बर्थडे हरपाल।' उनके इस अंदाज को सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

इसके बाद प्रोमो में एक ऐसा मोड़ आता है जो सभी को चौंका देता है। कृष्णा अभिषेक घोषणा करते हैं कि आज खाना शेफ हरपाल बनाएंगे। यह सुनते ही सभी प्रतियोगी और वहाँ मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, क्योंकि आमतौर पर यही प्रतियोगी खाना बनाने के लिए कहते हैं। लेकिन असली मजा तब आता है जब कृष्णा एक अनोखी शर्त रखते हैं।

कृष्णा कहते हैं कि आज हरपाल जी को चाय बनानी होगी, लेकिन यह चाय गैस पर नहीं, बल्कि कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री पर बनाई जाएगी। यह अजीब सा चैलेंज सुनकर हरपाल सिंह खुद भी दंग रह जाते हैं और आश्चर्यजनक नजरों से होस्ट भारती सिंह की ओर देखते हैं।

इस दौरान शो के एक और प्रतियोगी करण कुंद्रा मजाक में कहते हैं कि हरपाल जी आप एक ही कप चाय बना दीजिए।

इस वीडियो के साथ चैनल ने एक दिलचस्प कैप्शन लिखा है, 'हरपाल जी के जन्मदिन पर सभी शेफ्स ने उन्हें एक अनोखा सरप्राइज दिया है।'

'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 3' शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां खाना बनाने के साथ-साथ हास्य का भी तड़का लगाया गया है। हरपाल सिंह का जन्मदिन मनाना और उनके लिए अनोखी चुनौतियाँ पेश करना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लाफ्टर शेफ्स का प्रसारण कब होता है?
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 3 हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
हरपाल सिंह को किस प्रकार का चैलेंज दिया गया?
उन्हें चाय बनाने का चैलेंज दिया गया, लेकिन यह चाय इस्त्री पर बनानी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले