8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लेह के लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है भाजपा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लेह के लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है भाजपा?

सारांश

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर लेह के लोगों के हितों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार को संवाद का सेतु तैयार करना चाहिए ताकि सभी मुद्दों का समाधान हो सके। जानिए इस मामले में और क्या कहा गया।

मुख्य बातें

सुखदेव भगत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सरकार को लेह के लोगों के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए।
अमेरिका के साथ भारत की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

नई दिल्ली, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार को भाजपा पर लेह के लोगों के ‘हितों पर कुठाराघात’ का आरोप लगाया।

उन्होंने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि सरकार मणिपुर जैसी गलती लेह के लोगों के साथ भी कर रही है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को लेह के लोगों के साथ संवाद का सेतु तैयार करना चाहिए। उनसे खुलकर हर विषय पर संवाद करनी चाहिए, ताकि सभी मुद्दों के निस्तारण का मार्ग प्रशस्त हो सके। लेकिन, अफसोस की बात है कि अब तक सरकार ने इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया है, जिसका नतीजा है कि लेह हिंसा की आग में झुलस रहा है। लेह के लोग लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन का सहारा लेकर अपनी बात को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे थे। लेकिन, केंद्र सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार की तरफ से हमेशा से ही केंद्र के लोगों को हाशिए पर रखा गया।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इससे पहले भी लेह की तरफ से प्रतिनिधिमंडल भी केंद्र सरकार के पास आया था। लेकिन, अफसोस की बात है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि इस व्यवस्था के तहत संवाद पर अधिक जोर दिया जाता है। लेकिन, सरकार ने अब तक इस दिशा में वार्ता का मार्ग तैयार नहीं होने दिया।

इसके अलावा, सोनम वानचुग के संबंध में सवाल किए जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार उन्हें बलि का बकरा बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।

साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अब स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। इन्हें लेकर दो तरह के पहलू सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां हम यह दावा कर रहे हैं कि अमेरिका हमारा मित्र है, तो वहीं दूसरी तरफ वो हमारे ऊपर भारी भरकम टैरिफ लगा देता है। मुझे लगता है कि अब वैश्विक समुदाय में अमेरिका की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उसे लेकर हमारे बीच में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हर मुद्दे को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि आज की तारीख में भारत की विदेश नीति शून्य हो चुकी है। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बिहार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने को राजनीतिक दुराग्रह से ग्रसित करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के विकास की बात कही जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को चुनाव के बीच इस तरह मुफ्त की रेवड़ी बांटी जाती है, ताकि उन्हें वोट के लिए लुभाया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुखदेव भगत ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए?
सुखदेव भगत ने भाजपा पर लेह के लोगों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया है।
सरकार को लेह के लोगों के साथ किस तरह का संवाद करना चाहिए?
सरकार को लेह के लोगों के साथ खुलकर हर विषय पर संवाद करना चाहिए।
क्या सोनम वानचुग को बलि का बकरा बनाया गया है?
सुखदेव भगत का कहना है कि सरकार सोनम वानचुग को बलि का बकरा बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले